scriptदिल्ली के बवाना फैक्ट्री में लगी आग से मरने वालों की संख्या पहुंची 17, पीएमओ ने जताया दुख | fire broke in bawana 10 dead | Patrika News

दिल्ली के बवाना फैक्ट्री में लगी आग से मरने वालों की संख्या पहुंची 17, पीएमओ ने जताया दुख

locationनई दिल्लीPublished: Jan 20, 2018 10:59:18 pm

Submitted by:

Mazkoor

फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने आग में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जाहिर की है।

fire

नई दिल्ली : नई दिल्ली के बवाना फैक्ट्रियों में लगी आग में जलकर मरने वालों की संख्या बढ़ कर 17 हो गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। यह संख्या और बढऩे का अनुमान है। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चला है। दिल्ली सरकार ने इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं तो वहीं पीएमओ ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है।

देश की राजधानी नई दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार की शाम को वहां की तीन फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई। खबरों के मुताबिक अचानक भडक़ी इस आग से 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हैं। फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने आग में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जाहिर की है। जानकारी के मुताबिक आग पटाखा, प्लास्टिक और कार्पेट फैक्ट्रियों में लगी है। इसके बाद यहां अफरा-तफरी मच गई। रोहिणी इलाके के एसपी रजनीश गुप्ता ने इस बात की पुष्टि की कि 10 लोगों की मौत हो चुकी है। मौके पर एक दर्जन से भी अधिक दमकल गाडिय़ां पहुंच चुकी है और आग बुझाने की कोशिश जारी है। समाचार लिखे जाने तक आग पर अभी काबू नहीं पाया जा सका है। आग किस कारण से लगी इसका भी अभी पता नहीं चल पाया है। यह बता दें कि बवाना इंडस्ट्रियल एरिया दिल्ली के पॉश इलाके कनॉट प्लेस से महज 35 किलोमीटर की दूरी पर है।
एक अधिकारी ने जानकारी दी कि दिल्ली के अग्निशमन विभाग को शाम करीब 6 बजकर 20 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद अफरा तफरी में फायर ब्रिगेड की करीब 10 से 15 गाडिय़ों को घटना स्थल की ओर रवाना किया गया। अधिकारी ने बताया कि इस आग में अभी भी कई और लोग फंसे हुए हैं और उन्हें सुरक्षित निकालने की कोशिश जारी है। लेकिन मरने वालों की संख्या में और अधिक इजाफा हो सकता है। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं।

जान बचाने के लिए तीन मंजिल से कुछ लोगों ने लगाई छलांग
जानकारी के मुताबिक, कुछ लोगों ने भडक़ी आग से अपनी जान बचाने के लिए तीन मंजिला ईमारत से छलांग लगा दी। पुलिस ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन राहत और बचाव कार्य अब भी जारी है। पुलिस कारखाने के भीतर और शवों की तलाश कर रही है।
सत्येंद्र जैन ने दिए घटना की जांच के आदेश
दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि बवाना में प्राइवेट फैक्टरी में भीषण आग लगने की जानकारी मिली है। सरकार ने इस घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं। इसमें कई लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। इस घटना की पूरी जानकारी ली जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो