script

घरेलू विमान सेवाओं के पहले दिन 500 से ज्यादा Flights, गैर-मेट्रो की सर्वाधिक डिमांड

locationनई दिल्लीPublished: May 26, 2020 02:43:22 pm

Lockdown शुरू होने के बाद 25 मई को 532 Flight उड़ीं।
दिल्ली-पटना Delhi-Patna Flights रूट पर सबसे ज्यादा बुकिंग।
पहले दिन देश में 39,231 यात्रियों ने की विमान यात्रा।

flights resume

flights resume

नई दिल्ली। लॉकडाउन ( COVID-19 Lockdown in India ) के दौरान पूर्णतया बंद कर दी गई घरेलू विमान सेवाएं ( domestic flights ) सोमवार को फिर से शुरू हुईं। करीब दो माह बाद चालू हुईं विमान सेवाओं ( Flights in India ) के पहले दिन कुल 532 घरेलू उड़ानों में करीब 39 हजार यात्रियों ने सफर किया।
ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसियों से मिली जानकारी के मुताबिक 25 से 31 मई के बीच यात्रा अवधि के लिए दिल्ली-पटना रूट पर सबसे अधिक बुकिंग होने के साथ गैर-मेट्रो मार्गों की मांग काफी अधिक है। बुकिंग पैटर्न के मुताबिक अधिकांश लोग या तो अपने घर जाने या स्वास्थ्य संबंधी प्रक्रियाओं के लिए यात्रा कर रहे हैं।
तस्वीरों में देखें कैसी रही करीब दो माह बाद शुरू विमान सेवा, इस तरह नजर आए मुसाफिर और क्रू मेंबर्स

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक ट्वीट में लिखा, “कल तक कोई घरेलू यात्री उड़ानें नहीं थीं और आज 39,231 यात्रियों के साथ 532 उड़ानों ने भारतीय आसमान पर हलचल शुरू कर दी है। आंध्र प्रदेश कल से और पश्चिम बंगाल 28 मई से परिचालन फिर से शुरू करेगा और ये संख्या और अधिक बढ़ने के लिए तैयार है।”
https://twitter.com/MoCA_GoI?ref_src=twsrc%5Etfw
जानकारी के मुताबिक विमान यात्रियों के बीच दिल्ली-पटना मार्ग की मांग सबसे अधिक है। इसके बाद अधिकांश बुकिंग दिल्ली-बागडोगरा, मुंबई-वाराणसी, बेंगलूरु-पटना, दिल्ली-श्रीनगर जैसे रूटों पर की गई हैं।

केवल 12 घंटे के भीतर दो घटनाएं, Dark Web पर 18 लाख भारतीयों की जानकारी और आधार कार्ड Leak
बीते 25 मार्च से सरकार द्वारा घरेलू उड़ानों को बंद किए जाने से पहले एक सामान्य दिन में देश में लगभग 2,700 घरेलू उड़ानें संचालित होती थीं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रियाओं ( SOP ) के मुताबिक उन उड़ानों में से केवल एक तिहाई ही अब काम कर सकती हैं।
हालांकि राज्य सरकारों के कहे जाने के बाद देश भर के हवाई अड्डों पर तमाम उड़ानें रद्द भी की गईं। देश के सबसे बड़े एयरोड्रम दिल्ली एयरपोर्ट पर सोमवार को 80 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं। मुंबई हवाई अड्डे पर कुल 47 फ्लाइट्स संचालित की गईं, जिनमें 4,852 मुसाफिरों ने सफर किया।

ट्रेंडिंग वीडियो