scriptसाउथ पोल पर पहुंचने वाली पहली महिला बनीं ITBP की डीआईजी अपर्णा कुमार, दिल्‍ली में हुआ भव्‍य स्‍वागत | First IPS woman Aparna Kumar reach south pole grand welcome new delhi | Patrika News

साउथ पोल पर पहुंचने वाली पहली महिला बनीं ITBP की डीआईजी अपर्णा कुमार, दिल्‍ली में हुआ भव्‍य स्‍वागत

locationनई दिल्लीPublished: Jan 20, 2019 12:19:59 pm

Submitted by:

Dhirendra

अपर्णा का अगला लक्ष्य उत्तरी अमरीका के अलास्का में माउंट डेनाली है। इस अभियान पर वह जुलाई, 2019 में निकलेंगी।

aparna kumar

साउथ पोल पर पहुंचने वाली पहली महिला बनी ITBP की डीआईजी अपर्णा कुमार, दिल्‍ली में हुआ भव्‍य स्‍वागत

नई दिल्‍ली। उत्तर प्रदेश कैडर की आईपीएस अधिकारी अपर्णा कुमार ने दक्षिणी ध्रुव (साउथ पोल) पर सफलतापूर्वक पहुंचकर देश का नाम रोशन किया है। यह कीर्तिमान स्‍थापित करने वाली वह देश की पहली महिला हैं। उन्‍होंने दक्षिणी ध्रुव पर देश और आईटीबीपी का झंडा फहराया। अपर्णा कुमार आईटीबीपी में डीआईजी की पद पर तैनात हैं। सफल अभियान के बाद नई दिल्‍ली पहुंचने पर आइटीबीपी की ओर से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कुमार का स्वागत किया गया। इस अवसर पर आइटीबीपी की महिला बैंड ने स्वागत धुन प्रस्तुत किया और फूलों का गुलदस्ता देकर उनका अभिवादन किया गया।
साउथ पोल पर पहुंचने में लगे 9 दिन
वह 30-35 किलोग्राम वजन लेकर बर्फ पर 111 मील की दुर्गम यात्रा कर दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाली महिला आईपीएस हैं। उन्‍होंने 4 जनवरी को अंटार्कटिका के केंद्रीय आधार शिविर से चढ़ाई शुरू की थी और 13 जनवरी को भारतीय समयानुसार सुबह करीब 5 बजे वहां पहुंचीं।
जुलाई में निकलेंगी नए मिशन पर
अब अपर्णा का अगला लक्ष्य उत्तरी अमरीका के अलास्का में माउंट डेनाली है। इस अभियान पर वह जुलाई, 2019 में निकलेंगी। उनकी नजरें अप्रैल, 2019 में दक्षिणी ध्रुव जाने पर भी है। इसके बाद वह एक्सप्लोरर्स ग्रैंड स्लैम का खिताब अपने नाम करेंगी। पूरी दुनिया में गिने चुने लोग ही हैं, जिनके पास यह दोनों खिताब होंगे। अपर्णा माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पहली महिला पुलिस अफसर है। वह सात महाद्वीपों में से साउथ अमरीका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, यूरोप व अंटार्कटिका के सबसे ऊंचे शिखर तक पहुंची चुकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो