scriptयूके से भारत के लिए उड़ान संचालन 8 जनवरी को फिर से शुरू होगी: हरदीप सिंह पुरी | Flight operations from UK to India will resume on January 8 | Patrika News

यूके से भारत के लिए उड़ान संचालन 8 जनवरी को फिर से शुरू होगी: हरदीप सिंह पुरी

locationनई दिल्लीPublished: Jan 02, 2021 05:08:24 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

Highlights

भारत से यूके के लिए 6 जनवरी से उड़ान शुरू होगी।
यह अनुसूची 23 जनवरी तक मान्य होगी।

Hardeep singh Puri

हरदीप सिंह पुरी

नई दिल्ली। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ऐलान किया कि भारत से यूके के लिए 6 जनवरी से उड़ान शुरू होगी, जबकि यूके से भारत के लिए उड़ान संचालन 8 जनवरी को फिर से शुरू होगा। हर हफ्ते 30 उड़ानें संचालित होंगी- 15 प्रत्येक भारतीय और यूके वाहक द्वारा। यह अनुसूची 23 जनवरी तक मान्य होगी।
इससे पहले देश में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन वाले मामलों को बढ़ने से रोकने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने ब्रिटेन से भारत आने-जाने वाली सभी इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर पाबंद लगा दी थी।
मुंबई हमले का मास्टरमाइंड लखवी गिरफ्तार, FATF के दबाव में पाक ने उठाया कदम

https://twitter.com/ANI/status/1345295056559722496?ref_src=twsrc%5Etfw
फ्लाइट्स को लेकर ऐलान

दरअसल, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एतियातन तौर पर ब्रिटेन से आने वाली सभी फ्लाइट्स को पहले 31 दिसंबर तक रोक लगाई थी। उसके बाद DGCA द्वारा इस निलंबन की समय अवधि बढ़ाकर 7 जनवरी 2021 तक के लिए बढ़ा दी। शुक्रवार को हरदीप सिंह पुरी ट्विट कर कहा कि, यह निर्णय लिया गया है कि,भारत और ब्रिटेन के बीच उड़ानें 8 जनवरी 2021 से शुरू होंगी।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yfpjx
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो