scriptगुजरात में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, वायु सेना ने कई लोगों को बचाया | flood like situation in gujrat after heavy rains, Air force saved many people | Patrika News
विविध भारत

गुजरात में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, वायु सेना ने कई लोगों को बचाया

गुजरात में हो रही कई दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते शनिवार को कई स्थानों पर बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। इसके चलते वायु सेना को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया है। 

Jul 22, 2017 / 01:52 pm

ललित fulara

Gujrat Flood

Gujrat Flood

अहमदाबाद/नई दिल्ली। गुजरात में हो रही कई दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते शनिवार को कई स्थानों पर बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। इसके चलते वायु सेना और एनडीआरएफ समेत विभिन्न एजेंसियों को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया है। वायुसेना ने अब तक 214 लोगों को बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से बचाया है। नदियों और जलाशयों के उफान पर आने अथवा छलक जाने से सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। 50 से अधिक रास्ते बरसात से क्षतिग्रस्त हो गए। कई स्थानों पर रेल पटरियों पर भी जलभराव हो गया है, इससे दर्जनों ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनों को रद्द भी किया गया है। सड़कों पर भी जलभराव से जाम लगे हैं। 

देखें वीडियो-

राज्य के सभी जिलों में हो रही बारिश
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के सभी 33 जिलों के 240 तालुका में बरसात हुई है। इसमें सर्वाधिक 325 मिमी सुरेन्द्रनगर के चोटिला में हुई है, जहां कुछ ही दिन पहले 600 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। वहां एनडीआरएफ की टीम को बचाव कार्य में तैनात किया गया है। राजकोट, मोरबी, बनासकांठा समेत अन्य स्थानों पर भी भारी वर्षा हुई है। राज्य में अब तक 52 फीसदी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। अहमदाबाद शहर में भी शुक्रवार रात और शनिवार को हो रही लगातार बारिश वर्षा से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। कई स्थानों पर जलभराव हो गया है। 

gujrat flood के लिए चित्र परिणाम

मुख्यमंत्री ने की हालातों की समीक्षा
मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शनिवार को राज्य में बारिश के कारण पैदा हुई स्थिति के मद्देनजर समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि दो दिन से हो रही भारी बारिश और अगले 48 घंटे में भी भारी बारिश की चेतावनी के चलते बाढ़ नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे खुला रखा जा रहा है। इसके अलावा राहत एजेंसियां प्रभावित क्षेत्रों में खाने के पैकेट और अन्य सामग्रियां भी वितरित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कुल मिला कर स्थिति नियंत्रण में है।

gujrat flood के लिए चित्र परिणाम

दिल्ली में सुहावना रहा मौसम
उधर, राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह मौसम काफी सुहावना रहा। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सुबह आद्र्रता का स्तर 81 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो शुक्रवार के मुकाबले दस प्रतिशत कम है। दिन में हल्की बारिश होने का अनुमान है। इससे राजधानीवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Home / Miscellenous India / गुजरात में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, वायु सेना ने कई लोगों को बचाया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो