scriptमुंबई में रेलवे ट्रैक पर गिरा फुटओवर ब्रिज, हादसे में 6 लोग घायल | Foot over bridge collapse on railway track in mumbai | Patrika News

मुंबई में रेलवे ट्रैक पर गिरा फुटओवर ब्रिज, हादसे में 6 लोग घायल

locationनई दिल्लीPublished: Jul 03, 2018 12:16:53 pm

मुंबई के अंधेरी में एक पैदल पुल का हिस्सा रेलवे ट्रैक पर गिरने से लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित हुई है। अंधेरी ईस्ट को अंधेरी वेस्ट से कनेक्ट करने वाले इस ब्रिज के रेलवे ट्रैक पर गिर जाने से बांद्रा विरार रुट पर ट्रेनों का आवागमन ठप्प हो गया है।

Mumbai FoB collapse

मुंबई में रेलवे ट्रैक पर गिरा फुटओवर ब्रिज, लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित

मुंबई। मुंबई के अंधेरी में एक पैदल पुल का हिस्सा रेलवे ट्रैक पर गिरने से लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित हुई है। अंधेरी ईस्ट को अंधेरी वेस्ट से कनेक्ट करने वाले इस ब्रिज के रेलवे ट्रैक पर गिर जाने से बांद्रा विरार रुट पर ट्रेनों का आवागमन ठप्प हो गया है। मुंबई में इस समय बारिश हो रही है और बताया जा रहा है इसी दौरान ये हादसा हुआ है। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। फायर ब्रिगेड के 4 वाहनों को तुरंत मौके पर रवाना किया गया। रेल ट्रैक को खोलने की कोशिशें जारी हैं।
सूचना आयोग की रिक्तियों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार को गंभीर होने का निर्देश

कमजोर था पुल

यह पुल काफी पुराना था और इस पर लोगों की आवाजाही का काफी दबाव भी था। मुंबई में पिछले काफी समय से लगातार बारिश हो रही है।बारिश के कारण लगातार कई इलाकों में पानी भी भरा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ब्रिज इतना ही कमजोर था तो उसे लोगों के लिए चालू रखने की जरुरत ही क्या थी ? आपको बता दें कि इससे पहले भी मुंबई में फुटओवर ब्रिज से जुड़ा एक बड़ा हादसा हो गया था। सितंबर 2017 में मुंबई के ही एलफिंस्टन ब्रिज पर भगदड़ मच गई थी जिसमें 23 लोगों की मौत हो गई थी।
पांच लोग घायल

खबरों के मुताबिक इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। एनडीआरएफ की टीम भी घटना स्थल पर मौजूद है और उनकी निगरानी में राहत और बचाव कार्य चल रहा रहा है। मलबे में कई और लोगों के दबे होने की आशंका है। मुंबई में सोमवार शाम से ही रुक-रुक तेज बारिश हो रही है। ऐसे में राहत और बचाव कार्य में भी बाधा आ रही है।
टल गया बड़ा हादसा

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 7.30 बजे अचानक से ये ब्रिज गिर गया। स्थानीय लोगों का मनाना है कि एक बहुत बड़ा हादसा टल गया है। लोगों का कहना है कि इस व्यस्ततम रेल रुट पर पुल गिरने के समय कोई ट्रेन नहीं गुजर रही थी अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। वेस्टर्न रेलवे के पीआरओ ने बताया कि रोड ओवर ब्रिज (ROB) का हिस्सा अंधेरी स्टेशन के पास साउथ एंड में विले पार्ले की तरफ ट्रैक पर गिर गया। मुंबई पुलिस ने बताया है कि , ‘वेस्टर्न लाइन पर ट्रेन प्रभावित हैं।’
ऑस्ट्रेलिया में आर्कबिशप को मिली बाल यौन शोषण पर पर्दा डालने की सजा

https://twitter.com/ANI/status/1013980133655568385?ref_src=twsrc%5Etfw
प्रभावित हुआ रेल यातायात

गोखले ब्रिज नामक इस फुटओवर ब्रिज का मलबा गिरने से रेलवे ट्रैक पर ओएचई प्रभावित हुई है, जिसके कारण यातायात रूक गया है।अंधेरी से विले पार्ले होक विरार जाने वाली सभी 4 रेल लाइनें बंद कर दी गई हैं। ये ब्रिज लोकल लोगों के रेल ट्रैक पार करने में काफी इस्तेमाल होता है। जब ये हादसा हुआ तो पुल पर अधिक संख्या में लोग नहीं थे। रेल यातायात बंद होने से स्टेशनों पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा है। लोकल रेल मुंबई की लाइफ लाइन मानी जाती है।
हार्बर लाइन पर बिना टिकट यात्रा की इजाजत

स्टेशनों पर भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अपने क्राउड मैनेजमेंट सिस्टम को अलर्ट कर दिया है और हार्बर लाइन पर यात्रियों को बिना टिकट यात्रा की इजाजत दे दी है। वेस्टर्न रेलवे के पीआरओ ने जानकारी दी है लगभग एक घंटे में बंद पड़ी चार लाइनों में कम से कम दो लीनों पर परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। ट्रैक पर पुल का मलबा बिखरा पड़ा है। फिलहाल ट्रैक से मलबा हटाने का काम जारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो