scriptमुंबई ब्रिज हादस: रेलवे और BMC अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज | Mumbai bridge accident: FIR lodged against railway and BMC officials | Patrika News

मुंबई ब्रिज हादस: रेलवे और BMC अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज

locationनई दिल्लीPublished: Mar 15, 2019 08:24:30 am

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

फुटओवर ब्रिज हादसे में 34 लोग घायल
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
मृतकों के परिवारों को महाराष्ट्र सरकार देगी मुआवजा

bridge collapse

फुटओवर ब्रिज

मुंबई। मुंबई में CST रेलवे स्टेशन के पास अचानक एक फुटओवर ब्रिज गिर गया। इस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन महिलाएं शामिल हैं। इसमें दो महिलाएं अपूर्वा और रंजना जीटी हॉस्पिटल में नर्स थीं। वहीं, इस दर्दनाक हादसे में दो पुरुषों की भी मौत हुई है। जबकि, करीब तीस से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों को सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल और गोकुलदास तेजपाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं, मौके पर राहत-बचाव का कार्य जारी है। बता दें कि इस हादसे के बाद जागा प्रशासन ने रेलवे और BMC अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

https://twitter.com/hashtag/UPDATE?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/UPDATE?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
मुंबई हादसे पर पीएम मोदी का ट्वीट

पीएम मोदी ने मुंबई फुटओवर ब्रिज पर दुख जताया

पीड़ित परिवारों के परिजनों के साथ मेरी संवेदना-पीएम मोदी

हादसे में लोगों की मौत का गहरा दुख- पीएम मोदी
घायलों को जल्द स्वस्थ होने की कामना- पीएम मोदी

महाराष्ट्र सरकार हर संभव मदद कर रही है

https://twitter.com/ANI/status/1106227800657281025?ref_src=twsrc%5Etfw
मुंबई फुटओवर ब्रिज हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

मुंबई फुट ओवर ब्रिज पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताते हुए कहा कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल पर पहुंचकर मुख्यमंत्री फडणवीस ने हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार मृतकों के परिवारों को पांच लाख रुपए का मुआवजा देगी साथ ही घायलों को पचास हजार रुपए दिए जाएंगे।
https://twitter.com/ANI/status/1106230216509349895?ref_src=twsrc%5Etfw
मुंबई हादसे पर कांग्रेस ने रेल मंत्री से इस्तीफे की मांग की

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवााल का बड़ा बयान

मोदी और फडणवीस सरकार हादसे के लिए दोषी

रेलमंत्री पीयूष गोयल पद से इस्तीफा दें या उन्हें हटाया जाए
टाइम लाइन

7.30 PM – फुट ओवर ब्रिज गिरा

8.00 PM – मुंबई पुलिस ने ब्रिज दुर्घटना का ट्वीट किया

8.02 PM– घायलों को CAMA अस्पताल ले जाया गया

8.03 PM – जानकारी आई कि ब्रिज की मरम्मत का काम दो-तीन सा पहले ही किया गया था
फुट ओवर ब्रिज में मरने वालों के नामों की सूची

अपूर्वा प्रभु- महिला, 35 साल

रंजना तांबे- महिला, 40 साल

जाहिद शिराज खान- पुरुष, 32 साल

भक्ति शिंदे- महिला, 40 साल
तपेंद्र सिंह- पुरुष, 35 साल

हादसे के दौरान ब्रिज पर थे करीब 100 लोग

इस हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय सौ से ज्यादा लोग पुल पर गुजर रहे थे। राहत-बचाव कार्य के लिए एनडीआर की टीम ने मोर्चा संभाला। वहीं, रेलवे का कहना है कि यह पुल रेलवे का नहीं बल्कि बीएमसी का है। हालांकि, रेलवे ने यह भी कहा है कि इस आपदा में हरसंभव मदद की जाएगी। बता दें कि फुट ओवर ब्रिज का निर्माण रेलवे ने किया था, लेकिन इसकी देख-रेख का काम बीएमसी करती थी। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कुछ दिन पहले ही कोलाकात में एक फुटओवर ब्रिज गिरा था, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी।
https://twitter.com/hashtag/UPDTAE?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ANI/status/1106198458187374593?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/MumbaiPolice/status/1106197431526543366?ref_src=twsrc%5Etfw

आतंकी कसाब के नाम से भी जाना जाता है पुल

गौरतलब है कि इस ब्रिज को कसाब ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि 26-11 के आतंकवादी हमले के दौरान आतंकी कसाब सीएसटी से टाइम्स ऑफ इंडिया बिल्डिंग में इसी ब्रिज से होकर गया था। जानकारी के मुताबिक, यह ब्रिज बीएमसी के कार्यालय से करीब 500 मीटर की दूरी पर था। इसके सबसे ज्यादा नजदीक मुंबई पुलिस हेडक्वार्टर, टाइम्स ऑफ इंडिया की बिल्डिंग और CAMA अस्पताल हैं।

 

https://twitter.com/hashtag/UPDATE?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो