कोलकाता

कांग्रेस नेता चिदम्बरम ने दी ममता बनर्जी को नसीहत

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदम्बरम ने तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नसीहत दी है।

कोलकाताJan 18, 2020 / 05:15 pm

Prabhat Kumar Gupta

कांग्रेस नेता चिदम्बरम ने दी ममता बनर्जी को नसीहत

कोलकाता.
पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदम्बरम ने तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नसीहत दी है। उन्होंने सीएए, एनपीआर और एनआरसी विरोधी आंदोलन के संदर्भ में भाजपा विरोधी दलों में एकजुटता लाने की सलाह दी। शनिवार को विधान भवन में पार्टी के मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, “लड़ाई अकेले हो या साथ की, यह कोई बड़ी बात नहीं है।
केंद्र के काला कानून के खिलाफ चौतरफा विरोध हो रहा है, भाजपा विरोधी पार्टियां अपने स्तर पर आंदोलन कर रही हैं, यह हर किसी के लिए बड़ी बात है। चिदम्बरम शुक्रवार रात को कोलकाता में पार्क सर्कस मैदान नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता (NRC) के विरोध में शामिल हुए।
प्रदर्शन कर रहीं मुस्लिम सम्प्रदाय की महिलाएं और बच्चों के बीच जाकर चिदम्बरम ने उनका हौसला अफजाई की। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र की जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ नारे लगाए। इस दिन, उन्होंने कहा, “हम सीएए-एनआरसी के साथ एकजुट एकता बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, कई दल अलग-अलग लड़ रहे हैं। हमें उम्मीद है कि एक दिन हम सभी एकजुट तरीके से लड़ेंगे। ”
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.