scriptLockdown 5.0 के पक्ष में हिमाचल, हरियाणा, झारखंड और उत्तराखंड, कहा- छूट देने से बढ़ सकता है खतरा | Four States in Favour of lockdown 5.0 | Patrika News

Lockdown 5.0 के पक्ष में हिमाचल, हरियाणा, झारखंड और उत्तराखंड, कहा- छूट देने से बढ़ सकता है खतरा

locationनई दिल्लीPublished: May 30, 2020 03:01:20 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

Coronavirus के कारण देश में Lockdown
Lockdown 5.0 के पक्ष में देश के चार राज्य
31 मई को खत्म हो रही है लॉकडाउन 4.0 की मियाद

Four States in Favour of lockdown 5.0

चार राज्यों ने की लॉकडाउन बढ़ाने की मांग।

नई दिल्ली। देश मं कोरोना वायरस ( coronavirus ) का प्रकोप काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। आलम ये है कि 25 मार्च से देश में लॉकडाउन ( Lockdown ) लागू है। वहीं, 31 मई को लॉकडाउन पार्ट-4 ( Lockdown 4.0 ) की मियाद खत्म हो रही है। लॉकडाउन के इतने समय बीत गए, इसके बावजूद देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। वहीं, अब लॉकडाउन 5.0 ( Lockdown 5.0 ) की चर्चा शुरू हो गई है। इसी कड़ी में देश के कुछ राज्य लॉकडाउन बढ़ाने के समर्थन में हैं।
4 राज्य Lockdown बढ़ाने के पक्ष में

दरअसल, देश में कोरोना वायरस ( coronavirus in india ) के मामले अचानक तेजी से बढ़ने लगे हैं। जिसे लेकर अब लॉकडाउन 5.0 की बात होनी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में झारखंड ( Jharkhand ), हरियाणा ( Haryana ), हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh ) और उत्तराखंड ( Uttarakhand ) जैसे राज्यों ने लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की है। हालांकि, उत्तराखंड लॉकडाउन 5.0 में कुछ रियायतें भी देना चाहता है। वहीं, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ( Hemant Soren ) का कहना है कि लॉकडाउन में छूट देने की उन्हें कोई जल्दबाजी नहीं है। जबकि, हरियाणा का कहना है कि लॉकडाउन में छूट देने से कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो सकता है। लिहाजा, लॉकडाउन बढ़ाया जाना चाहिए।
‘दिल्ली सरकार चाहती है और ज्यादा छूट’

मीडिय रिपोर्ट्स के अनुसार, लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में दिल्ली सरकार भी है। लेकिन, सीएम अरविंद केजरीवाल लॉकडाउन में कुछ और छूट चाहते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली में मॉल भी खोलने के पक्ष में है। कहा गया है कि इस बाबत सरकार केन्द्र को एक प्रस्तवा भी भेजेगी। हालांकि, स्कूल-कॉलेज और सिनेमाघर दिल्ली अभी नहीं खोलना चाहती है। हालांकि, इस मामले को लेकर दिल्ली सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं, सैलून, स्पा खोलने को लेकर भी अभी सबके बीच सहमति नहीं बनी है। कहा यहां तक जा रहा है कि लॉकडाउन 5.0 में दिल्ली मेट्रो की सेवा भी शुरू हो सकती है। साथ और अधिक बाजारों को खोलने की अनुमति दी जा सकती है। वहीं, धार्मिक स्थलों को भी खोले जाने की संभावना है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, फेस मास्क जैसे नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। लेकिन, चर्चा ये भी है कि कंटेनमेंट जोन पर अभी पाबंदी जारी रहेगी। लॉकडाउन 5.0 को लेकर केन्द्र सरकार राज्य सरकार से बातचीत कर रही है। लेकिन, अभी आधिकारिक फैसला और घोषणा होना बाकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो