scriptपहाड़ी इलाकों में मौसम ने मारी पलटी, हिमाचल में बर्फबारी तो कश्मीर में बारिश ने बढ़ाई ठंड | Fresh Snowfall in solang village of Manali Himachal pradesh | Patrika News
विविध भारत

पहाड़ी इलाकों में मौसम ने मारी पलटी, हिमाचल में बर्फबारी तो कश्मीर में बारिश ने बढ़ाई ठंड

Highlight
– श्रीनगर में बारिश से लुढ़का पारा
– हिमाचल में 21 अप्रैल तक हो सकती हैै बर्फबारी

Apr 18, 2020 / 01:37 pm

Kapil Tiwari

snowfall_in_himachal.jpg

नई दिल्ली। अप्रैल के महीने में मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी इलाकों तक मौसम ने जोरदार पलटी मारी है। जहां एक तरफ शुक्रवार को राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी ने मौसम के मिजाज को बदला तो वहीं दूसरी तरफ पहाड़ी राज्यों में पिछले 24 घंटे से बर्फबारी ने मौसम खुशनुमा कर दिया है।

सोलंग में हुई ताजा बर्फबारी

शनिवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली में भारी बर्फबारी हुई। यहां सोलंग वैली में बर्फ की मोटी चादर से पूरा गांव ढक गया। बर्फबारी का ये सिलसिला शुक्रवार को शुरू हो गया था। आपको बता दें कि हिमाचल में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी है। शुक्रवार को रोहतांग, लाहौल, चंबा और किन्नौर की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई थी। साथ ही कुल्लू, मनाली, चंबा और रिकांगपिओ में बारिश और शिमला में बूंदाबांदी हुई। मौसम में आए बदलाव से शुक्रवार को अधिकतम तापमान में सात डिग्री की कमी दर्ज हुई।

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, प्रदेश में 21 अप्रैल तक मौसम खराब बना रहने के आसार हैं। शुक्रवार को राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहे।

कश्मीर में बारिश से लुढ़का पारा

हिमाचल जैसा हाल कश्मीर का भी है, जहां शनिवार को बारिश की वजह से पारा तेजी से नीचे लुढ़का। राजधानी श्रीनगर में बारिश की वजह से तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक आ गया।

आपको बता दें कि मौसम में ये परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के कारण देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में बारिश का और पहाड़ों में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है।

https://twitter.com/ANI/status/1251374874611736578?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ANI/status/1251367769431367680?ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Miscellenous India / पहाड़ी इलाकों में मौसम ने मारी पलटी, हिमाचल में बर्फबारी तो कश्मीर में बारिश ने बढ़ाई ठंड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो