विविध भारत

फुल प्रूफ सिक्योरिटी में रहता था विकास दुबे, घर में लगे थे 50 CCTV कैमरे, ऐसी थी आलीशान जिंदगी

Vikas Dubey Luxury Life : कानपुर कांड के बाद पुलिस ने विकास दुबे के गांव में बने घर में की थी छानबीन, वहां कई लग्जरी चीजें मिली थीं
किले की तरह घर की सुरक्षा को किया था मजबूत, बाउंड्री की दीवारों पर लगवाया था कांटेदार तार

नई दिल्लीJul 09, 2020 / 03:52 pm

Soma Roy

Vikas Dubey Luxury Life

नई दिल्ली। कानपुर कांड के मास्टरमाइंड विकास दुबे (Vikas Dubey) को आखिरकार पुलिस ने उज्जैन के महाकाल मंदिर (Mahakal Temple Ujjain) से गिरफ्तार कर लिया है। उस पर आठ पुलिसवालों की हत्या करने का आरोप है। पिछले कुछ समय से वह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली, यूपी समेत कई जिलों की पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। आखिरकार उन्हें कामयाबी हासिल हई। मगर क्या आपको पता है विकास दुबे को पकड़ना इतना आसान नहीं था। क्योंकि निजी जिंदगी में भी वो फुल प्रूफ सिक्योरिटी के साथ रहता है। उसके गांव में बने घर की सुरक्षा के लिए करीब 50 सीसीटीवी कैमरे लगे थे। इतना ही नहीं कोई बाहरी व्यक्ति अंदर आसानी से दाखिल ना हो सके इसके लिए पूरी बाउंड्री की दीवारों पर कांटेदार तार लगवा रखे थे।
कानपुर मुठभेड़ के बाद पुलिस ने विकास के घर में छापेमारी की इसमें उसके लग्जरी लाइफ (Luxury Life) जीने के बारे में भी पता चला। गांव में घर होने के बावजूद वहां सुख-सुविधा की तमाम चीजें मौजूद पाई गईं। उसके हवेलीनुमा मकान में आलीशान सोफे, बेड और कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स मौजूद थे। इतना ही नहीं विकास का पूरा घर वातानुकूलित है। बाथरूम भी मॉडर्न पैटर्न में बना हुआ है। उसमें बड़ा था बाथटब भी रखा था। इसके अलावा जगह—जगह पंखे और टीवी लगे हुए थे।
विकास दुबे ने पूरे इलाके में अपना दबदबा कायम कर रखा था। लोगों का आरोप है कि उसने उनकी जमीनों को हड़पकर अपने मकान को बनाया है। पहले उसके पास महज 10 से 15 बीघा जमीन थी, लेकिन आज वो करोड़ों की संपत्ति का मालिक है। विकास दुबे को बड़ी गाड़ियों का भी शौक था। उसके घर मेंफार्च्युनर और स्कॉर्पियो दो गाड़ियां मिली। इसके अलावा उसके घर से दो ट्रैक्टर और एक बाइक भी मिली थी।

Home / Miscellenous India / फुल प्रूफ सिक्योरिटी में रहता था विकास दुबे, घर में लगे थे 50 CCTV कैमरे, ऐसी थी आलीशान जिंदगी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.