scriptबिहार: प्रेमी के साथ तस्वीर वायरल होने पर पंचायत का तुगलकी फरमान, लड़की को दी पीटने की सजा | girl beaten tied with a pillar in west champaran bihar video viral | Patrika News
विविध भारत

बिहार: प्रेमी के साथ तस्वीर वायरल होने पर पंचायत का तुगलकी फरमान, लड़की को दी पीटने की सजा

वीडियो वायरल होने के बाद थारू समुदाय के लोगों ने कानून को अपने हाथों में लेकर लड़की के खिलाफ तुगलकी फरमान जारी कर दिया।

नई दिल्लीMay 06, 2018 / 01:55 pm

Dhirendra

bihar video viral

नई दिल्‍ली। पश्चिम चंपारण जिला के बगहा पंचायत ने एक लड़की का प्रेमी के साथ वीडियो वायरल होने पर पंचायत बुलाकर तुगलकी फरमान जारी कर दिया। थारू आदिवासी समुदाय के लोगों ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए एक लड़की को खंभे में बांधकर पीटने की सजा सुना दी। यह घटना नौरंगिया थाना क्षेत्र के कटैया गांव की है। जबकि मामला एक ही लड़के की दो प्रेमिकाओं के बीच विवाद से जुड़ा है। दोनों प्रेमिकाओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सबक सिखाने के मकसद से एक लड़की ने बदला लेने के लिए कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल नेटवर्किंग साइट पर वायरल कर दी। यही तुनकमिजाजीपन आरोपी लड़की के लिए भारी पड़ गया।

 

शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी
इस मामले में पंचायत के फरमान सुनाया कि आरोपी लड़की को आंगन के खंभे में लड़की को बांधकर पिटाई की जाए। इसके बाद लोगों ने लड़की को खंभे से बांध दिया और उसकी लात-घूसों से जमकर पिटाई की। इस घटना में लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। सबके सामने उसे जेवर तक लूट लिए गए। इतना ही नहीं पुलिस में शिकायत करने पर लड़की को जान से मार देने की धमकी भी दी गई।

चार आरोपी गिरफ्तार
इस बात की जानकारी पंचायत के ही किसी सदस्‍य ने पुलिस को दे दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पश्चिमी चंपारण एसपी अरविंद गुप्ता ने बताया कि मामला सामने आते ही हमने कार्रवाई शुरू की। घटना के महज एक घंटे के अंदर ही मामले के आरोपी चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो में जो चार लोग लड़की को बांधकर मारते हुए दिख रहे हैं उन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Home / Miscellenous India / बिहार: प्रेमी के साथ तस्वीर वायरल होने पर पंचायत का तुगलकी फरमान, लड़की को दी पीटने की सजा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो