script3 साल के रिलेशनशिप के बाद लड़की ने बना लिया नया BF, फिर जो हुआ उसने उड़ा दिए होश | girlfriend found new boyfriend after a relationship of 3 years | Patrika News

3 साल के रिलेशनशिप के बाद लड़की ने बना लिया नया BF, फिर जो हुआ उसने उड़ा दिए होश

Published: Nov 19, 2017 08:00:24 pm

Submitted by:

राहुल

दरअसल बीते शनिवार की रात को एक शख्स को मौत के घाट उतार दिया।

love
नई दिल्ली। प्यार में न जाने लोग क्या-क्या कर देते हैं। लेकिन बात अगर प्यार में मिलने वाले धोखे की हो तो मामला और भी संगीन हो जाता है। देश की ही नहीं बल्कि दुनिया भर में ऐसे कई मामले सुनने को मिल जाते हैं कि प्यार में धोखा खाए शख्स ने ये कर दिया, वो कर दिया। लेकिन ये वाला मामला बहुत ही ज़्यादा डरावना और भयानक है। इस मामले का कंसेप्ट भी थोड़ा अलग ही है, क्योंकि इसमें मारा वही गया है जिसे धोखा दिया गया था।
दरअसल बीते शनिवार की रात को एक शख्स को मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि मारा गया शख्स पिछले तीन सालों से एक गैर धर्म की लड़की के साथ रिलेशनशिप में था। प्यार में धोखा खाए मृतक का नाम शोएब था जो पेशे से एक प्रॉपर्टी डीलर था। जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से आशिक लड़के का उसकी गर्लफ्रेंड के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद लड़की ने किसी दूसरे लड़के के साथ रिलेशनशिप में आ गई थी। गर्लफ्रेंड की इस हरकत से शोएब का दिमाग भन्ना गया और उसने लड़की के साथ झगड़े बढ़ा दिए।
जिसके बाद लड़की के घरवालों ने शोएब को फोन किया और उसे घर आने के लिए कहा। शोएब का घर लड़की के घर से काफी करीब ही था। इसलिए उसे गर्लफ्रेंड के घर पहुंचने में ज़्यादा टाइम भी नहीं लगा था। शोएब अपने एक दोस्त नितेश श्रीवास्तव के साथ गर्लफ्रेंड के घर गया था। जहां लड़की के घर वालों ने उसे गोली मार दी थी। गोली लगते ही शोएब की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने शोएब की बॉडी को अपने कब्ज़े में ले लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना कर दिया था। हालांकि पुलिस ने हत्यारों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो