scriptचर्चा में मनोहर पर्रिकर का आखिरी ट्वीट, निधन से पहले गोवा के प्रथम सीएम को दी थी श्रद्धांजलि | Goa CM Manohar Parrikar last tweet for Goa's first CM Dayanand Bandodk | Patrika News

चर्चा में मनोहर पर्रिकर का आखिरी ट्वीट, निधन से पहले गोवा के प्रथम सीएम को दी थी श्रद्धांजलि

locationनई दिल्लीPublished: Mar 18, 2019 01:09:33 pm

Submitted by:

Chandra Prakash

मनोहर पर्रिकर ने 12 मार्च को किया था आखिरी ट्वीट
आठ साल पहले बना था पर्रिकर का ट्विटर हैंडल
पर्रिकर सिर्फ 37 पोस्ट लाइक किए

Manohar Parrikar

चर्चा में मनोहर पर्रिकर का आखिरी ट्वीट, निधन से पहले गोवा के प्रथम सीएम को दी थी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। आखिरी दम तक अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन हो गया। वो एडवांस्ड पैंक्रियाटिक कैंसर से पिछले एक साल से जूझ रहे थे। पर्रिकर ने अपने आधिकरिक ट्विटर अकाउंट से पांच दिन पहले आखिरी ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने गोवा के पहले मुख्यमंत्री दयानंद बालकृष्ण बांदोदकर (भाऊसाहब) के जन्मदिन पर श्रद्धांजलि दी थी।

मनोहर पर्रिकर: स्कूटर से जाते थे सीएम ऑफिस, लाइन में लगकर लेते थे खाना

https://twitter.com/manoharparrikar/status/1105304672389218305?ref_src=twsrc%5Etfw

पर्रिकर ने अपने आखिरी ट्वीट में क्या लिखा

खुद ईमानदारी और सादगी के प्रतीक बन चुके मनोहर पर्रिकर ने 12 मार्च की सुबह 8.39 मिनट पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि गोवा के पहले मुख्यमंत्री दयानंद (भाऊसाहब) बांदोदकर को उनके जन्मदिवस की वर्षगांठ पर श्रद्धांजलि। हम गोवा की प्रगति के लिए एक मजबूत नींव बनाने में उनके बहुमूल्य योगदान को याद करते हैं। पर्रिकर के निधन के बाद उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

कौन थे भाऊसाहब

बता दें कि महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (MGP) के नेता भाऊसाहब गोवा के पहले मुख्यमंत्री थे। वे तीन बार गोवा की सत्ता पर काबिज हुए थे। उनके निधन के बाद उनकी बेटी शशिकला काकोदकर गोवा की सीएम बनी थीं।

Manohar Parrikar

सिर्फ 13 लोगों को फॉलो करते थे पर्रिकर

मनोहर पर्रिकर का आधिकरिक ट्विटर हैंडल @manoharparrikar अगस्त, 2011 को बनाया गया था। 12 मार्च, 2019 तक उन्होंने 12,55 ट्वीट किए। ट्विटर पर वे सिर्फ 13 लोगों को फॉलो करते थे। जिसमें पीएम मोदी समेत और कैबिनेट के लोग शामिल हैं। इसके अलावा वो इसरो को भी फॉलो करते थे। इन आठ सालों में पर्रिकर ने दूसरों के सिर्फ 37 ट्वीट ही लाइक किए हैं। इसके अलावा उन्हें ट्विटर पर 18 मार्च, 2019 की सुबह 11.05 मिनट तक 6,900,084 लोग फॉलो करते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो