नई दिल्ली। गोवा कांग्रेस के एक नेता की वजह से पार्टी की शर्मिंदा होना पड़ा। पार्टी के एक पूर्व पदाधिकारी ने एक पोर्न क्लिप को पार्टी के आधिकारिक वाट्सएप में शेयर कर दिया। ये ग्रुप मीडिया के लोगों से जानकारी साझा करने के लिए बनाया गया था। दरअसल गोवा कांग्रेस ने मीडिया को पार्टी की गतिविधियों जैसे प्रेस कांफ्रेंस, प्रेस विज्ञप्ति साझा करने के लिए एक वाट्सएप ग्रुप बनाया था। जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों और मीडियाकर्मियों समेत 80 से ज्यादा सदस्य शामिल हैं।
पार्टी प्रवक्ता ने मीडिया से मांगी माफी
कांग्रेस के एक पूर्व पदाधिकारी ने इस ग्रुप में पोर्न साझा करने के बाद गोवा कांग्रेस के प्रवक्ता सुनील कावथानकर ने बाद में मीडिया से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मामला है। वीडियो शेयर करने वाले नेता को ग्रुप से हटा दिया गया है। पार्टी में ऐसी अनुशासनहीनता को नहीं बर्दाश्त किया जाएगा। कांग्रेस के पूर्व महा सचिव स्पेको ने मामले में कहा कि, यह गलती से हुआ। मुझे किसी ने क्लिप भेजी थी, जो गलती से इस ग्रुप में शेयर हो गई। मैं असुविधा के लिए माफी मांगता हूं।