विविध भारत

गुड न्यूज : मध्य प्रदेश के 6 राज्य हुए कोरोना फ्री, एक्टिव केस भी हुए कम

Coronavirus Free : मध्य प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग से की चर्चा
प्रदेश में एक्टिव केस के कम होने के साथ रिकवरी रेट में भी हुआ सुधार

Jun 18, 2020 / 11:37 pm

Soma Roy

Coronavirus Free

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली और मुंबई में तो सबसे ज्यादा हालत खराब है। इसी बीच मध्य प्रदेश से एक राहत देने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के 6 जिले कोरोना संक्रमण से पूरी तरह मुक्त (Corona Free) हो गए हैं। वहीं एक्टिव केस भी काफी कम हुए हैं। अब प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस घटकर 2308 रह गए हैं। इस सिलसिले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की।
रिकवरी रेट में भी बढ़ोत्तरी
लॉकडाउन के बाद से ऐसा पहली बार है जब प्रदेश में कोरोना मरीजों की स्थिति में सुधार देखने को मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक 24 जिलों में 10 से कम एक्टिव केस पाए गए हैं। प्रदेश में रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है। अब ये 75.5 प्रतिशत हो गया है, जो कि देश के रिकवरी रेट (53 प्रतिशत) से काफी अधिक है। इतना ही नहीं प्रदेश में अभी तक 8632 कोरोना के मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि अभी मध्य प्रदेश में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 11244 है।
टेस्टिंग पर फोकस
मध्‍य प्रदेश में कोरोना केसेस की स्थिति ठीक से सामने आए इसलिए टेस्टिंग की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। अभी तक कुल 7103 टेस्ट किए गए हैं, इनमें से 6116 प्रदेश के अंदर और 987 प्रदेश के बाहर किए गए है। जबकि प्रदेश में रोजाना टेस्टिंग क्षमता 6240 है।
डबलिंग रेट की भी धीमी हुई रफ्तार
मध्य प्रदेश में कोरोना केस की डबलिंग रेट अब 43.2 दिन हो गई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है प्रदेश में कोरोना के मामलों में सुधार देखने को मिल रहा है। मालूम हो कि अभी राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना के डबलिंग में औसतन 19.6 दिन लग रहे हैं। प्रदेश में कोरोना ग्राफ कम हो इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिलों के प्रभारी अधिकारियों से उनके जिले में लगातार नजर बनाए रखने की भी हिदायत दी।

Home / Miscellenous India / गुड न्यूज : मध्य प्रदेश के 6 राज्य हुए कोरोना फ्री, एक्टिव केस भी हुए कम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.