scriptमहाराष्ट्र सरकार ने मौजूदा लॉकडाउन को 30 नवंबर तक के लिए आगे बढ़ाया | Government extends ongoing Coronavirus Lockdown till November 30 in Maharashtra | Patrika News

महाराष्ट्र सरकार ने मौजूदा लॉकडाउन को 30 नवंबर तक के लिए आगे बढ़ाया

locationनई दिल्लीPublished: Oct 29, 2020 07:42:45 pm

महाराष्ट्र सरकार ने प्रदेश में पहले से लागू लॉकडाउन ( coronavirus lockdown ) को 30 नवंबर तक बढ़ाया।
अभी भी देश में कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है महाराष्ट्र।
राज्य सरकार ने मांगें उपनगरीय ट्रेन सेवा शुरू करने के सुझाव, रेलवे तैयार।

Government extends ongoing Coronavirus Lockdown till November 30 in Maharashtra

Government extends ongoing Coronavirus Lockdown till November 30 in Maharashtra

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने प्रदेश में जारी कोरोना वायरस लॉकडाउन ( coronavirus lockdown ) को गुरुवार को एक और महीने के बढ़ा दिया। इसकी वजह राज्य में कोरोना वायरस बीमारी (कोविड-19) के लगातार बढ़ रहे मामले हैं। अधिकारियों ने कहा कि अब लॉकडाउन 30 नवंबर तक लागू रहेगा।
इस साल दिसंबर तक आ सकती है कोरोना वायरस वैक्सीन, दिग्गज फार्मा मॉडर्ना और फाइजर की तैयारी बेहद तेज

जहां रोजाना देश भर के कोरोना वायरस केसों में गिरावट देखने को मिल रही है, 1,30,286 एक्टिव केस के साथ महाराष्ट्र अभी भी देश में कोविड-19 द्वारा सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है। बुधवार सुबह तक महाराष्ट्र में इस महामारी से अब तक संक्रमित कुल लोगों की संख्या बढ़कर 14,86,926 पहुंच गई थी।
इस महीने की शुरुआत में महाराष्ट्र सरकार ने होटल, फूड कोर्ट, रेस्तरां और बार को अधिकतम 50 फीसदी की क्षमता से परिचालन को फिर से शुरू करने की इजाजत दी थी। हालांकि प्रदेश में स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक और कोचिंग संस्थान अभी भी बंद हैं।
Big Breaking: गृह मंत्रालय ने जारी कीं Unlock 6.0 की गाइडलाइंस, 1 नवंबर से इन सेवाओं को दी अनुमति

बीते 15 जून से राज्य और रेलवे अधिकारियों ने आपातकालीन सेवाओं में कार्यरत लोगों के लिए सीमित संख्या में विशेष उपनगरीय ट्रेनों को फिर से शुरू किया है। वर्तमान में रेलवे मुंबई उपनगरीय नेटवर्क पर 1,410 विशेष सेवाओं का संचालन कर रहा है, जिसमें 10 महिला विशेष ट्रेनें भी शामिल हैं।
राज्य सरकार ने मंगलवार को पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे को पत्र लिखकर आम जनता के लिए लोकल ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने के बारे में सुझाव मांगे थे। इस संबंध में पश्चिमी रेलवे के प्रवक्ता सुमित ठाकुर और मध्य रेलवे के प्रवक्ता शिवाजी सुतार ने बताया कि वे राज्य सरकार के साथ मिलकर इस संबंध में अड़चनों को खत्म करने के संबंध में बात करेंगे। इसकी वजह यह है कि यात्री आगामी 1 नवंबर से सभी लोकल ट्रेनों को खोले जाने का दबाव बना रहे हैं।
एक व्यक्ति दोबारा हो सकता है COVID-19 संक्रमित, आखिरकार ICMR ने दे ही दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब

बता दें कि औसतन करीब 85 लाख मुसाफिर रोज 3200 ट्रेन सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं। 157 स्टेशनों को मिलाकर मुंबई मेट्रो रीजन (एमएमआर) 390 किलोमीटर क्षेत्र तक फैला हुआ है, जिसमें मुंबई के मशहूर डब्बावालों से लेकर रोज घर से ऑफिस जाने वाले मुसाफिर भी यात्रा करते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो