14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ममता सरकार पर बरसे राज्यपाल धनखड़, बोले- राजनीति को कानून और व्यवस्था से अलग रखें

Highlights ममता सरकार (Mamta Government) की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। डीजीपी को नसीहत दी है कि राजनीतिक एजेंडा नहीं चलाना चाहिए।
less than 1 minute read
Google source verification
West Bengal Governor

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़

कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) के राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने ममता सरकार (Mamta Government) की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। राज्यपाल ने पश्चिम बंगाल के हालातों को लेकर चिंता व्यक्त की है।

राज्यपाल कहा मैं राज्य सरकार को कानून और व्यवस्था से अलग राजनीति के लिए लगातार कह रहा हूं। कुछ अधिकारी ऐसे हैं जो वास्तव में ऐसा कर रहे हैं। वे राजनीतिक मशीनरी के हथियार बनते जा रहे हैं। हमें राजनीतिक हिंसा को रोकना चाहिए।

राज्यपाल ने इस मामले को लेकर प्रदेश के डीजीपी (DGP) को एक पत्र भी लिखा है। उन्होंने कहा है,‘मैंने DGP को पत्र लिखा कि राज्य की कानून व्यवस्था खराब है। डीजीपी का जवाब आया कि अमन चैन है।’ इस पर उन्होंने ने नाराजगी जताई है। डीजीपी को नसीहत दी है कि राजनीतिक एजेंडा नहीं चलाना चाहिए। प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभानी चाहिए।

‘चेतावनी के बाद भी नहीं सुधरे अधिकारी’

उन्होंने कहा है, कुछ मामलों को लेकर मैं चिंतित हूं. पुलिस अगर कानून का पालन नहीं करती है तो यह बेहद चिंता का विषय है। हर नागरिक की सुरक्षा होनी चाहिए। कुछ अधिकारियों को लगातार चेतावनी दी जा रही बावजूद इसके वो सुधर नहीं रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग