धीरे-धीरे लंदन की उड़ान की तिथि बढ़ रही आगे
लंदन से सीधी उड़ान अपने पैर जमा रही है। पहले अक्टूबर तक उड़ने वाली लंदन की फ्लाइट दिसम्बर और अब मार्च 2021 तक बढ़ा दी गई है।

कोलकाता
पूर्वतर क्षेत्र यानी कोलकाता उड़्डयन क्षेत्र के लिए खुशी की बात है कि लंदन से सीधी उड़ान अपने पैर जमा रही है। पहले अक्टूबर तक उड़ने वाली लंदन की फ्लाइट दिसम्बर और अब मार्च 2021 तक बढ़ा दी गई है। यात्रियों की भी संख्या बढ़ रही है। सूत्रों के अनुसार कोलकाता से लंदन और लंदन से कोलकाता की सीधी उड़ान 31 मार्च 2021 तक अवधि बढ़ा दी गई है। कोलकाता से प्रस्थान करने वाली सीसीयू-0720 कोलकाता से गुरुवार तथा आगमन एलएचआर 1235 प्रत्येक रविवार को उपलब्ध होगी। सूत्रों ने बताया कि इसकी मांग अच्छी है। मालूम हो कि पहले इस उड़ान को अतिरिक्त उड़ान के तहत वन्दे भारत मिशन का अंग बनाकर अक्टूबर तक उड़ान को रखा था वहीं हाल ही में लंदन कोलकाता के बीच की उड़ान को 31 दिसम्बर तक कर दिया गया था। अब इसे 31 मार्च 2021 तक बढ़ा दी गई है। इससे उड्डयन व्यवसाय से जुड़े लोगों में भी खुशी देखी जा रही है।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Miscellenous India News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi