अहमदाबाद. राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अत्याचार को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं के हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेस के विधायकों ने गुजरात विधानसभा से वॉक आउट किया। इन विधायकों ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन कर रहीं महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस की ओर से बल प्रयोग किया गया।इससे पहले महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधीनगर स्थित गुजरात विधानसभा की ओर मार्च करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं को रोका। पुलिस के मुताबिक ये महिलाएं 50 के समूह में थीं।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कांग्रेस की सेवा दल ईकाई की ओर से गांधीनगर के सत्याग्रह छावनी में एक कार्यक्रम आयोजित करने के बाद ये महिलाएं विधानसभा के घेराव की ओर बढ़ रहीं थीं। साथ ही भाजपा सरकार से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जवाब मांग रही थीं।गांधीनगर जिला पुलिस की ओर से कहा गया कि ये महिलाएं बिना मंजूरी के विधानसभा की ओर जा रही थीं जिन्हें रोका गया और हिरासत में लिया गया। पुलिस अधीक्षक मयूर चावड़ा के मुताबिक पुलिस ने संयम बरता है और प्रदर्शनकारियों की ओर से पुलिस कर्मियों पर हमला करने और धक्का देने के बाद ही उन्हें हिरासत में लिया गया।