scriptकोलकाता: जल्द खुलेगा हैंगिंग रेस्तरां, हवा में उठा सकेंगे खाने-पीने का मजा | Hanging restaurant will open in Kolkata enjoy eating-drinking in air | Patrika News

कोलकाता: जल्द खुलेगा हैंगिंग रेस्तरां, हवा में उठा सकेंगे खाने-पीने का मजा

locationनई दिल्लीPublished: Nov 18, 2018 01:24:37 pm

Submitted by:

Shivani Singh

भारत का पहला हैंगिंग रेस्तरां बेंगलुरु में खुला है।

 Kolkata

कोलकाता: जल्द खुलेगा हैंगिंग रेस्तरां, हवा में उठा सकेंगे खाने-पीने का मजा

कोलकाता। अब आप भी हवा में बैठ कर खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके लिए आपको सात समंदर पार कर बेल्जियम, फ्रांस और मलेशिया जाने की जरूरत नहीं है। आप इसका मजा कोलकता में ले सकते हैं। बता दें कि भारत का पहला हैंगिंग रेस्तरां बेंगलुरु में खुला है। लेकिन अब दूसरा अगले महीने कोलकाता में खुलने जा रहा है।

कोलकता में बने इस रेस्तरां को न्यूटाउन वाले इलाके में बनाया गया है। यहां पर विश्व बांग्ला गेट है। इस रेस्तरां में खाना खाने आने वाल लोग कोलकाता की खूबसूरती को अपनी आंखों से देख सकते हैं। इसे अगले महीने आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

रेस्तरां की खासियत

हवा में बने इस रेस्तरा में की खासियत की बात करें तो इसकी ऊंचाई 55 मीटर और चौड़ाई 200 मीटर है। यहां लगभग 50 लोग एक साथ बैठ कर खाना खा सकते है। यही नहीं यहा से 360 डिग्री की पॉजिशन में पूरे शहर का नजारा भी देखा जा सकता है। अभी इस रेस्तरां के खाने का रेट तय नहीं हुआ है। इसे अगले महीने दिसंबर में आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो