राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में केंद्र और राज्य सरकार के अधीन आने वाले हॉस्पिटलों में नई गाइडलाइंस के लागू कर दी गई है, जिसके खिलाफ डॉक्टर्स फेडरेशन और नर्सेस एसोसिएशन के मेंबर्स काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों में केंद्र सरकार इन नई गाइडलाइंस को लेकर भारी गुस्सा है। इसी के चलते दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल, राम मनोहर लोहिया अस्पताल, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज-अस्पताल, गुरु तेग बहादुर अस्पताल और लोक नायक अस्पताल के डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर काम किया।