scriptबीती रात हुई बारिश ने इन राज्यों में मचाई तबाही, मौसम विभाग ने की है अगले 24 घंटे की भविष्यवाणी | Heavy Rain and hailstorm in north India State Many Flight cancel delhi to jammu | Patrika News

बीती रात हुई बारिश ने इन राज्यों में मचाई तबाही, मौसम विभाग ने की है अगले 24 घंटे की भविष्यवाणी

locationनई दिल्लीPublished: Dec 13, 2019 12:27:42 pm

Submitted by:

Kapil Tiwari

– मैदानी इलाकों में मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है
– दिल्ली से लेकर जम्मू तक कई फ्लाइटों को रद्द कर दिया गया है

hailstorm_1.jpg

नई दिल्ली। बीती रात से पूरे उत्तर-भारत में मौसम ने ऐसी करवट ली है कि पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक ठंड में भारी इजाफा हुआ है। गुरुवार की रात राजधानी दिल्ली से लेकर आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। जानकारी की मुताबिक, दिल्ली के अलावा यूपी, राजस्थान, मध्यप्रदेश और हरियाणा में जोरदार बारिश हुई है। पंजाब के भी कुछ इलाकों में भारी बारिश देखने को मिली है। वहीं वेस्ट यूपी के कुछ जिलों में तो ओले भी गिरे हैं।

 

snowfall.jpeg

पहाड़ों में बर्फबारी से राजमार्ग हुए बंद

मैदानी इलाकों के अलावा पहाड़ों में भारी बर्फबारी से ठंड में और इजाफा हो गया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में heavy snowfall हुआ है, जिसकी वजह से कई राष्ट्रीय राजमार्गों को बंद कर दिया गया है। मौसम के इस बदलाव ने मैदानी इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार की सुबह ही जगह-जगह लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में एक साथ हुई बारिश से नए साल से पहले ही शीतलहर शुरू हो गई है।

https://twitter.com/ANI/status/1205151341938561025?ref_src=twsrc%5Etfw

दिल्ली से लेकर जम्मू तक फ्लाइटों पर भी पड़ा असर

मौसम की करवट का असर फ्लाइटों पर भी पड़ना शुरू हो गया है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 26 से ज्यादा उड़ानों को डाइवर्ट कर दिया गया। वहीं जम्मू से श्रीनगर जानें वालीं फ्लाइटों को भी रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा मैदानी इलाकों में जहां-जहां ओलावृष्टि हुई है, वहां फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। खासकर वेस्ट यूपी के जिलों में ओले कुछ ज्यादा पड़े हैं। यहां ज्यादा फसलें बर्बाद हो गई हैं। मध्यप्रदेश में भी भारी ओलावृष्टि हुई है।

 

https://twitter.com/ANI/status/1205159067749998592?ref_src=twsrc%5Etfw

अगले 24 घंटे और पड़ेगी मूसलाधार बारिश- मौसम विभाग

डराने वाली बात तो ये है कि मौसम विभाग ने ऐसी ही बारिश की भविष्यवाणी अगले 24 घंटे के लिए कर दी है, जिसको लेकर 11 राज्यों में अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, जहां-जहां गुरुवार को बारिश हुई है, ऐसी ही मूसलाधार बारिश उन राज्यों में अगले 24 घंटे तक जारी रह सकती है। इसके अलावा शीतलहर के कारण इन राज्यों में तापमान में गिरावट आएगी। गुरुवार को लुधियाना सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया।

 

yamunotri.jpeg

गंगोत्री-यमुनोत्री में 6 इंच बर्फ

उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को ताजा बर्फबारी हुई। वहीं उत्तराखंड के गंगोत्री और यमुनोत्री में 24 घंटे में 6 इंच बर्फबारी दर्ज की गई। बर्फबारी और घने कोहरे के चलते श्रीनगर से छठे दिन भी सभी उड़ानें रद्द रहीं। कश्मीर-लद्दाख हाईवे भी बर्फबारी के कारण बंद हो गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो