script

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, गुजरात पर मंडराया ‘चक्रवाती तूफान’ का खतरा

Published: Sep 23, 2019 08:05:24 am

Submitted by:

Shivani Singh

दिल्ली-एनसीआर को उमस मिलेगी राहत
गुजरात में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की आशंका
मछुआरों को तट पर न जाने की सलाह

odisha_fani_1_0.jpeg

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के साथ समूचे उत्तर भारत में अगल 10 दिनों तक मौसम सूहाना रहने वाला है। लगभग-लगभग खत्म हो चुके मानसून की विदाई का समय आ चुका है। पिछले कुछ दिनों से राजस्थान से गुजर रहा मानसून दिल्ली-NCR को राहत दे सकता है। रविवार को दिल्ली के आसपास के इलाकों में बारिश होगी। वहीं, गुजरात पर चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने यहां अगले 24 घंटे में भारी बारिश की आशंका जताई है।

यह भी पढ़ें

मुंबई: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला, नेहरू की गलती से Pok का मसला उलझा

मौसम वैज्ञानिको की माने तो पूर्व-मध्य और उत्तर-पूर्व अरब सागर पर बना कम दबाव का क्षेत्र अब गुजरात (Gujarat) में वेरावल से पश्चिम-दक्षिण तट से लगभग 170 किलोमीटर दूर है। IMD के मुताबिक, इसके एक गहरे दबाव के क्षेत्र में बनने की संभावना है। जिसके बाद 24 घंटे में यह चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 72 घंटे में यह पश्चिम-उत्तर से ओमान तट की ओर बढ़ सकता है। गुजरात (Gujarat) के सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में चक्रवाती तूफान से कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सककी है। इसके अलावा 24 घंटे के दौरान तटीय जिलों के दूरदराज के क्षेत्रों में भारी बारिश होने का भी अनुमान है।

बिगड़े मौसम को देखते हुए मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे अगले 48 घंटे तक पूर्व-मध्य और आसपास के उत्तर-पूर्वी अरब सागर और गुजरात तट पर न जाए। यहां 45-55 किलोमीटर प्रतिघंटे से 65 किलोमीटर प्रतिघंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलन सकती हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो