scriptउत्‍तराखंड में ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की | Heavy rain in uttrakhand from 6 june | Patrika News

उत्‍तराखंड में ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की

locationनई दिल्लीPublished: Jun 04, 2018 09:43:46 pm

Submitted by:

Prashant Jha

उत्तर भारत में जल्द ही लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है।

heavy rain

उत्‍तराखंड: मौसम विभाग ने 6 से 10 जून तक जारी किया ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली: दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत में मानसून का असर दिखने वाला है। उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 6 से 10 जून तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग का अनुमान है कि उत्तराखंड में तेज बारिश होगी। इससे पहले मौसम विभाग ने 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है उनमें दक्षिण भारत के अधिक राज्य हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़, विदर्भ, कोंकण और गोवा, केंद्रीय महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक और तटवर्ती आंध्र प्रदेश में मौसम तबाही मचाएगा। इन राज्यों में आंधी तूफान के साथ-साथ तेज बारिश भी आ सकती है। वहीं कुछ राज्यों में बिजली गिरने की भी संभावना है। अंडमान-निकोबार, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और केरल में तेज बारिश हो सकती है।
मुंबई में भारी बारिश का कहर

वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले भारी बारिश का कहर जारी है। यहां 72 घंटों में 13 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक अधिकांश लोगों की मौत पानी में डूबने से हुई है। मौसम विभाग ने पहले ही मौसम के संबंध में चेतावनी जारी की थी। इसके बावजूद लोगों ने अरब सागर के किनारे बने भंवर में फंस गए। वहीं बाकी लोगों की मौत गड्ढे में गिरने, अचानक तूफान आने और बिजली गिरने जैसे अलग-अलग हादसों के दौरान हुई।
कर्नाटक में बारिश से 5 की मौत

कर्नाटक में तेज बारिश से 24 घंटे के अंदर हुई 5 मौत आपको बता दें कि दक्षिण भारत में मानसून आ चुका है और कर्नाटक में तो 24 घंटे से भारी बारिश हो रही है, जिसमें पांच लोगों की जान जा चुकी है। कई इलाकों में बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। लोगों को जरूरी काम से बाहर निकलने में भी दिक्कत हो रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो