scriptभारी बारिश से अमरनाथ यात्रा पर ब्रेक, आज पूरी तरह से स्थगित | heavy rainfall affects amarnath yatra jammu kashmir baltal pahalgam | Patrika News

भारी बारिश से अमरनाथ यात्रा पर ब्रेक, आज पूरी तरह से स्थगित

Published: Jun 30, 2018 08:12:37 am

Submitted by:

Kiran Rautela

यात्रा के तीसरे दिन यानी आज भी मूसलाधार बारिश के कारण बाबा के भक्तों को जम्मू कैंप पर ही रोका गया है।

amarnath

अमरनाथ यात्रा पर बारिश ने लगाया ब्रेक, आज पूरी तरह से स्थगित

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में हो रही लगा लगातार बारिश से अमरनाथ यात्रियों की रफ्तार धीमी कर दी। यात्रा के तीसरे दिन यानी आज भी मूसलाधार बारिश के कारण बाबा के भक्तों को जम्मू कैंप पर ही रोका गया है।
शहर के 800 श्रद्धालुओं सहित पांच हजार से ज्यादा पहलगांव में फंसे

बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं

बारिश के चलते वहां भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसके बाद से सावधानी बरतते हुृए अमरनाथ यात्रा पूरी तरह से रोक दी गई है। जानकारी है कि कई जगहों पर भारी भूस्खलन की घटनाएं सामने आई और काली माता ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया जिसकी वजह से बालटाल पर ही अमरनाथ यात्रा को रोकना पड़ा।
भारी बारिश के कारण कहीं रास्तों में तो कहीं तंबुओं में रुके हैं यात्री

यात्रा के पहले दिन से ही हो रही है लगातार बारिश

बता दें कि यात्रा के पहले दिन यानी 28 जून से ही जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश हो रही है। सड़कों की हालत इतनी खराब है कि बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों से यात्रियों को रोक दिया गया है।
यात्रा के दूसरे दिन भी फंसे लगभग 20 हजार यात्री

बताया जा रहा है कि यात्रा के दूसरे दिन शुक्रवार को भी दोनों मार्गों पर लगभग 20 हजार से अधिक यात्री फंसे हुए थे। वहीं 4000 यात्री बिना दर्शन किए लौट आए है। हांलाकि इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
शुक्रवार को पहले से रवाना हुए 1287 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। जानकारी के अनुसार अभी तक लगभग 2294 शिवभक्तों ने बाबा बर्फानी के किए हैं, लेकिन हालातों को देखते हुए लगता है बाकी लोगों को अभी दर्शन के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।
गौरतलब है कि 60 दिन की इस यात्रा के लिए अभी तक लगभग दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। अमरनाथ की ये पवित्र यात्रा ‘रक्षाबंधन’ का त्योहार यानी 26 अगस्त तक चलेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो