script

सर्दी का सितमः हिमाचल, जम्मू, उत्तराखंड में जोरदार बर्फबारी से शीतलहर की चपेट में समूता उत्तर भारत

locationनई दिल्लीPublished: Jan 14, 2019 11:38:19 am

सर्दी का सितमः हिमाचल, जम्मू, उत्तराखंड में जोरदार बर्फबारी से शीतलहर की चपेट में समूता उत्तर भारत

snow fall

सर्दी का सितमः हिमाचल, जम्मू, उत्तराखंड में जोरदार बर्फबारी से शीतलहर की चपेट में समूता उत्तर भारत

नई दिल्ली। लोहड़ी के ठीक बाद मौसम ने अपने तेवर तल्ख कर लिए हैं। समूचा उत्तर भारत सर्द हवाओं की चपेट में है। देशभर में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और बारिश ने मैदानी इलाकों में हड्डिया गला देने वाली ठंड बढ़ा दी है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों पर नॉन स्टॉप बर्फबारी हो रही है। पहाड़ों पर तो पारा शून्य तक पहुंच चुका है। ताजा बर्फबारी के बाद मुश्किलें और बढ़ गई हैं। चारधाम यात्रा पर सीधा असर पड़ा है। यहां यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है।
https://twitter.com/hashtag/JammuAndKashmir?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
केदारधाम में तो पारा शून्य से 13 डिग्री नीचे चला गया है। हिमाचल के चंबा जिले की मशहूर पर्यटक नगरी डलहौजी में शनिवार रात से रविवार तक रिकॉर्ड बर्फबारी हुई है। जोरदार बर्फबारी के बीच सैलनी भी फंस गए हैं। पर्यटकों को गाड़ी छोड़कर पैदल चलना पड़ रहा है। कई इलाकों में तो दो से तीन फीट तक बर्फ जमी है। नल से आने वाला पानी जम रहा है।

हिमाचल प्रदेश का किन्नौर जिला भी बर्फ में फ्रीज है। कलपा में रविवार को न्यूनतम तापमान माइनस 6 डिग्री तक दर्ज किया गया, हालांकि आज थोड़ी राहत के आसार है। नए साल की शुरुआत के साथ ही हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शिमला में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लाहौल- स्पीति का केलांग इलाका माइनस 11 डिग्री के साथ हिमाचल का सबसे सर्द इलाका बना। केलांग में नौ सेंटीमीटर बर्फबारी देखी गई।

जम्मू-कश्मीर में कमोबेश वैसा ही हाल है। यहां भी बर्फबारी के चलते लोगों का जीना मुहाल हो गया है। रविवार को हुए ताजा हिमपात के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग का देश से संपर्क कट गया है। राजमार्ग बंद होने के चलते कई पर्यटक रास्ते में ही फंस गए हैं। हालांकि प्रशासन राहत काम में जुट गया है और तेजी से बर्फ हटाने का काम चल रहा है।

उधर..समूचा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। सर्द हवओं के चलते घर से निकलना मुश्किल हो गया है। तेज धूप के बावजूद दिल्ली-एनसीआर में सोमवार की सुबह धुंध कोहरे के साथ हुई। इसके बाद सर्द हवाओं ने ठिठुरन और भी बढ़ा दी है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दो दिन ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है।

ट्रेंडिंग वीडियो