scriptबर्फबारी की सफेद चादर से ढका पहाड़, मनाली और डलहौजी में हालात बिगड़े! | Heavy snowfall in himachal pradesh | Patrika News

बर्फबारी की सफेद चादर से ढका पहाड़, मनाली और डलहौजी में हालात बिगड़े!

Published: Jan 24, 2019 02:13:56 pm

Submitted by:

Mohit sharma

हिमाचल प्रदेश के मनाली और डलहौजी जैसे सुरम्य पर्यटन शहरों में गुरुवार को भी बर्फबारी हुई। वहीं, राज्य में शुक्रवार तक और अधिक बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है।

news

बर्फबारी की सफेद चादर से ढका पहाड़, मनाली और डलहौजी में हालात बिगड़े!

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के मनाली और डलहौजी जैसे सुरम्य पर्यटन शहरों में गुरुवार को भी बर्फबारी हुई। वहीं, राज्य में शुक्रवार तक और अधिक बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी के अनुसार मनाली और उसके आसपास की पहाड़ियों पर मध्यम से हल्की बर्फबारी हुई। डलहौजी और कल्पा में भी बर्फ पड़ी। यहां से 250 किलोमीटर दूर कल्पा में 14.1 सेंटीमीटर (सेमी) बर्फबारी हुई जबकि डलहौजी में 10 सेमी और मनाली में दो सेमी बर्फबारी हुई। कोठी और सोलांग में भी अच्छी मात्रा में बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण पर्यटक मनाली और शिमला पहुंचे हैं।

 

तापमान शून्य से 1.1 डिग्री नीचे दर्ज

शिमला में बर्फीली हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान शून्य से 1.1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। मंगलवार को शहर में सीजन की सबसे भारी बर्फबारी हुई थी। अधिकारी ने बताया कि लाहौल-स्पीति, चंबा, मंडी, कुल्लू, किन्नौर और शिमला जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मंगलवार से रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। ओबरॉय ग्रुप ऑफ होटल्स के संपर्क अधिकारी डी.पी.भाटिया ने आईएएनएस को बताया कि हम बर्फबारी के बाद शिमला और आसपास के क्षेत्रों में इस सप्ताह के अंत तक अधिक पर्यटकों के आने की उम्मीद कर रहे हैं।

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग को खोल दिया

अधिकारी ने कहा कि पठानकोट-डलहौजी मार्ग सहित कई इलाकों की सड़कों पर गुरुवार को तीसरे दिन भी यातायात बंद रहा जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।मनाली से 20 किलोमीटर पहले पतलीकुल के पास वाहनों के लिए बंद चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग को हालांकि फिर से खोल दिया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो