scriptरिपोर्ट: यूपी में सबसे ज्यादा बढ़े टीबी के मरीज, दिल्ली के इस इलाके को घोषित किया रेड जोन | Highest Number of New TB case in UP and Delhi Nehru Nagar is Red zone | Patrika News

रिपोर्ट: यूपी में सबसे ज्यादा बढ़े टीबी के मरीज, दिल्ली के इस इलाके को घोषित किया रेड जोन

Published: Dec 15, 2017 11:15:30 am

Submitted by:

Kapil Tiwari

स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में इस साल 15 लाख से ज्यादा टीबी की नए मामले सामने आए हैं।

tuberculosis

tuberculosis

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश भर में टीबी के मरीजों का एक सर्वे किया और जो नतीजे आए हैं, वो बेहद ही चौंकाने वाले हैं। देश की राजधानी दिल्ली के क्राइम, पॉल्यूशन के बाद अब टीबी के मरीजों की संख्या के मामले में भी हालात बहुत खराब है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में टीबी के नए मरीजों की संख्या में 37 हजार 490 का इजाफा हुआ है। हालांकि ये संख्या उत्तरप्रदेश से कम है जो कि इस रिपोर्ट में सबसे उपर है। यूपी में 2.5 लाख से ज्यादा टीबी के नए केस सामने आए हैं।
नेहरू नगर बना रेड जोन
दिल्ली के नेहरू नगर इलाके को टीबी की वजह से रेड जोन घोषित किया गया है। दक्षिणी दिल्ली के इस इलाके में सबसे ज्यादा टीबी के मरीजों की संख्या है। यहां पर टीबी के मरीज 2729 हैं, जबकि पूरी दिल्ली में ये संख्या 37 हजार 490 है। भारत में इस साल 15 लाख से ज्यादा टीबी की नए मामले सामने आए हैं।
यूपी और हरियाणा की स्थिति खराब
सरकार की इस रिपोर्ट ने दिल्लीवासियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। दिल्ली के अलावा और भी कई राज्यों की हालत कुछ ठीक नहीं है। दिल्ली से सटे हरियाणा में इस साल टीबी के 34 हजार 199 नए केस मिले हैं, जबकि उत्तरप्रदेश में 2.5 लाख टीबी के नए मरीज सामने आए हैं। जनवरी 2017 से पांच दिसम्बर तक चले अभियान में टीबी के नए मरीजों की पहचान की गई है।
यूपी के कानपुर में सबसे ज्यादा बढ़े टीबी के मरीज
दिल्ली के बाद यूपी में सबसे ज्यादा टीबी के मरीजों की संख्या कानपुर में सामने आई है। यूपी में टीबी के 2 लाख 54 हजार 717 मरीज दर्ज हुए हैं। कानपुर जिले को रेड अलर्ट पर रखा गया है, यहां सर्वाधिक 12 हजार 863 मरीज पंजीकृत किए गए हैं। यूपी के अलावा महाराष्ट्र 1,64,113 मरीजों के साथ दूसरे और गुजरात 1,23,101 तीसरे नंबर पर है।
देशभर में 25 लाख हुए टीबी के मरीज
रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर में 15 लाख से ज्यादा टीबी के नए मामलों में 12 लाख के करीब मरीजों की पहचान सरकारी अस्पतालों से हुई है, जबकि प्राइवेट अस्पतालों से 3 लाख के करीब मरीज मिले हैं। कुल मिलाकर भारत में टीबी के मरीजों की संख्या 35 लाख से ऊपर जा चुकी है।

ट्रेंडिंग वीडियो