scriptअब हिलेरी क्लिंटन बोलीं- खतरे में है अमरीका का लोकतंत्र | Hillary Clinton said- America's democracy is in danger | Patrika News

अब हिलेरी क्लिंटन बोलीं- खतरे में है अमरीका का लोकतंत्र

locationनई दिल्लीPublished: Mar 11, 2018 10:39:50 pm

Submitted by:

Navyavesh Navrahi

अमरीका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी भारत में हैं। देर शाम वे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचीं और उसके बाद महेश्वर के लिए रवाना हो गईं।

hilleri
अमरीका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि अमरीका में लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने 2016 में अमरीकी राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव को फर्स्ट रियलिटी टीवी इलेक्शन करार देते हुए कहा कि अमरीका के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति के रूप में स्वीकार करने लायक ही नहीं हैं। उन्होंने इस चुनाव में रूस के हस्तक्षेप की बात भी कही। हिलेरी भारत में हैं और यह बातें उन्होंने एक मीडिया समूह के कार्यक्रम के दौरान कहीं। इसके बाद देर शाम वे इंदौर एयरपोर्ट पहुंची और वहां से महेश्वर के लिए रवाना हो गईं।
रूस के हस्तक्षेप की आलोचना की
हिलेरी ने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान रूस के दखल की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए कहा कि इससे साफ देखा जा सकता है कि लोकतंत्र हर जगह खतरे में है। ऐसे हस्तक्षेप से केवल मुझे ही नुकसान नहीं हुआ, बल्कि इसने समाज को भी बांटकर दख दिया है। क्लिंटन ने कहा कि वे जितने भी नेताओं से मिली हैं, उनमें से किसी को भी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन महिलाओं का सम्मान करने वाले नहीं लगे।
उन्होंने कहा कि अमरीका में इस समय अराजकता जैसा माहौल है। मीडिया, न्यायपालिका, संसद और राजनीति अविश्वास की भेंट चढ़ रहे हैं। जबकि ये सारे लोकतंत्र की बुनियाद हैं। वहां के लोग लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए जूझ रहे हैं। ट्रंप की भाषा और बॉडी लैंग्वेज से विदेशी मूल के लोग परेशान हैं। उन्होंने सीधे शब्दों में कहा कि ट्रंप राष्ट्रपति के रूप में स्वीकार करने लायक नहीं हैं। वे राष्ट्रपति कार्यायल को टीवी रियलिटी शो की तरह चलाने की कोशिश कर रहे हैं।
आतंकियों को शरण देता है पाकिस्तान
इस दौरान क्लिंटन ने पाकिस्तान को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ऐसा देश है, जो आतंकियों को खुलेआम शरण देता है। इससे अफगानिस्तान में आतंक के खिलाफ चलाया जाने वाला अभियान भी प्रभावित हो रहा है। चूंकि कार्रवाई के दौरान उन्हें छिपने के लिए पाकिस्तान में सुरक्षित जगह मिल जाती है। यह कारण है कि अफगानिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा रहा।
वातावरण के मुद्दे पर यह कहा
पेरिस समझौते से पीछे हटने के मामले पर हिलेरी ने कहा कि ट्रंप के इस फैसले ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने अमरीका को शर्मिंदा किया है। पूरी दुनिया में ऐसा करने वाला अमरीका पहला देश है। इस समझौते को लेकर उन्होंने भारत की प्रशंसा की और अन्य देशों को इस समझौते के लिए तैयार करने के लिए भारतीय नेताओं का धन्यवाद भी किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो