scriptहिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 तीव्रता रिकॉर्ड | Himachal Pradesh: Earthquake hit Kangra today | Patrika News

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 तीव्रता रिकॉर्ड

locationनई दिल्लीPublished: Feb 13, 2019 12:26:55 pm

Submitted by:

Mohit sharma

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोगों में दहशत फैल गई।

Earthquake

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 तीव्रता रिकॉर्ड

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोगों में दहशत फैल गई। लोग अपने-अपने घरों से निकल कर बाहर आ गए और घंटों तक वापस जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। वहीं, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मैग्नीट्यूड मापी गई है। हालांकि भूकंप में अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। वहीं, दूसरी और द्वीप समूह अंडमान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप सुबह 7.02 मिनट पर आया

आपको बता दें कि इससे पहले मंगलवार को बंगाल की खाड़ी में सुबह 5.1 तीव्रता के भूकंप के कारण चेन्नई के कुछ भागों में हल्के झटके महसूस किए गए। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, भूकंप सुबह 7.02 मिनट पर आया। इसका केंद्र चेन्नई के पूर्व में समुद्र तल से 10 किलोमीटर की गहराई में था। चेन्नई में भूकंप से जानमाल की हानि की सूचना नहीं है।

यह खबर भी पढ़ें— शादी से 2 दिन पहले चाचा ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, पीड़िता ने कुएं में कूदकर दी जान

जान-माल की हानि की खबर नहीं मिली

इससे पहले 5 फरवरी को ही हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.2 थी। एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप का केंद्र चम्बा जिले में था। किसी नुकसान या फिर जान-माल की हानि की खबर नहीं मिली। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी के अनुसार कि चम्बा जिले में भूकंप अपरान्ह 3.51 बजे आया। अधिकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र जम्मू एवं कश्मीर से लगने वाले चम्बा जिले में था। चम्बा में 12 और 22 जनवरी को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो