scriptहिमाचल प्रदेश के सोलन में नाले में गिरा ट्रक, दो की मौत एक घायल | Himachal Pradesh truck fell down bridge at Gambarpull Nallah in Solan | Patrika News

हिमाचल प्रदेश के सोलन में नाले में गिरा ट्रक, दो की मौत एक घायल

locationनई दिल्लीPublished: Dec 23, 2018 03:56:22 pm

Submitted by:

Shivani Singh

घायल को प्रथामिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

truck

हिमाचल प्रदेश के सोलन में नाले में गिरी ट्रक, दो की मौत एक घायल

नई दिल्ली। हिमचाल प्रदेश के सोलन जिले के गम्बरपुल के नाले में एक ट्रक के नीचे गिरने की खबर है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं , एक घायल बताया जा रहा है। सूचना पर पुलिस और रेस्क्यू टीम पहुंच गई है। घायल को निकाल कर प्रथामिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

https://twitter.com/ANI/status/1076724830156804096?ref_src=twsrc%5Etfw

नवंबर में भी हुआ था हादसा

वहीं, इससे पहले नवंबर में हिमाचल प्रदेश में एक बड़ा बस हादसा हुआ था। इस हादसें में 9 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 25 लोग घायल हुए थे। बता दें कि 40 लोगों से भरी प्राइवेट बस नाहन से रेणुका की तरफ जा रही थी कि तभी बस नदी में जा गिरी।उसी दिन हुई दूसरे हादसे में हिमाचल में 21 लोग जख्मी हो गए थे। इस हादसे मेेंं सोलन-शिमला बॉर्डर पर टूरिस्ट बस गिर गई थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो