scriptहिमाचल: सतलुज नदी में जा गिरी बोलेरो गाड़ी, हादसे में दो की मौत और तीन घायल | Himachal: Two people killed in car fall down in sutlej river | Patrika News

हिमाचल: सतलुज नदी में जा गिरी बोलेरो गाड़ी, हादसे में दो की मौत और तीन घायल

Published: Jan 09, 2019 02:11:45 pm

Submitted by:

Mohit sharma

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक बोलेरो कैंपर गाड़ी संतुलन खोकर नदी में जा गिरी।

news

हिमाचल: सतलुज नदी में जा गिरी बोलेरो गाड़ी, हादसे में दो की मौत और तीन घायल

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक बोलेरो कैंपर गाड़ी संतुलन खोकर नदी में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों तभी घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन के माध्यम से गाड़ी को बाहर निकलवाया। पुलिस घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाते हुए हादसे में शिकार लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के सीने पर छपा ‘नमो अगेन’, मोदी बोले-‘यू आर लुकिंग गुड’

 

700 मीटर नीचे सतलुज नदी में जा गिरी

पुलिस जानकारी के अनुसार किन्नौर के रामनी संपर्क मार्ग पर एक बोलेरो कैंपर गाड़ी एचपी 26ए 2086 करीब 700 मीटर नीचे सतलुज नदी में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने हादसे में घायल लोगों को खनेरी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, मृतकों की पहचान रविराज (45) पुत्र मालचंद निवासी रामनी और राम कुमार (27) पुत्र कृष्ण भगत निवासी रामनी के रूप में की गई है।

मोदी सरकार किसानों को देगी नए साल का तोहफा, सीधे खाते में भेजे जाएंगे 10,000 रुपए

हादसे के कारणों की सही जानकारी नहीं

जबकि हादसे में घायलों में लखबीर (26) पुत्र श्याम लाल निवासी रामनी, अनिल (30) पुत्र यशवंत निवासी रामनी और ड्राइवर भीर्मा चंद का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर सोमदत्त ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले केस दर्ज कर लिया गया है। हालांकि अभी तक हादसे के कारणों की सही जानकारी नहीं लग पाई है। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों के साथ नदी में वाहनों की गिरने संबंधी कई घटनाएं पहले भी घट चुकी हैं। पुलिस के अनुसार ऐसी घटनाओं में अधिकांश वाहन चालकों की लापरवाही या गाड़ी का संतुलन खोने से होती हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो