scriptराम मंदिर के आस-पास मस्जिद बनाने से हिन्दू हो जाएगा असहिष्णु: उमा भारती | Hindus will become intolerant by making mosque around Ram temple: Uma Bharti | Patrika News

राम मंदिर के आस-पास मस्जिद बनाने से हिन्दू हो जाएगा असहिष्णु: उमा भारती

locationनई दिल्लीPublished: Nov 04, 2018 07:44:17 pm

Submitted by:

Anil Kumar

उमा भारती ने कहा कि हिन्दू दुनिया में सार्वधिक सहिष्ण लोग हैं, लेकिन अयोध्या में राम मंदिर के आस-पास भी किसी तरह का कोई मस्जिद बनाने की बात होती है तो उन्हें असहिष्णु बना सकती है।

राम मंदिर के आस-पास मस्जिद बनाने से हिन्दू हो जाएगा असहिष्णु: उमा भारती

राम मंदिर के आस-पास मस्जिद बनाने से हिन्दू हो जाएगा असहिष्णु: उमा भारती

नई दिल्ली। राम मंदिर निर्माण को लेकर अब एक बार फिर से आम चुनाव से पहले सियासत गरमाता जा रहा है। राजनीतिक दल समेत देश के तमाम हिन्दू संगठन और साधु-संत सरकार से मांग करने लगे हैं कि अब कानून बना कर राम मंदिर निर्माण के लिए रास्ता साफ करें। इधर इसी मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने भी एक बयान दिया है। भारती ने रविवार को कहा कि हिन्दू दुनिया में सार्वधिक सहिष्ण लोग हैं, लेकिन अयोध्या में राम मंदिर के आस-पास भी किसी तरह का कोई मस्जिद बनाने की बात होती है तो उन्हें असहिष्णु बना सकती है। बता दें कि उमा भारती ने आगे बोलते हुए जब पवित्र मदीना नगर में एक भी मंदिर नहीं हो सकता है या वेटिकन सिटी में एक भी मस्जिद नहीं हो सकती है तो फिर अयोध्या में किसी मस्जिद की बात क्यों की जा रही है। यह एकदम अनुचित होगा। राजनीतिक रूप से बयान देते हुए भारती ने कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अयोध्या में मंदिर निर्माण की आधारशिला रखने के आमंत्रित करते हैं क्योंकि वह ऐसा करके अपनी पार्टी के ‘पापों का प्रायश्चित’ कर लेंगे।

मोदी के मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, दुनिया की कोई ताकत राम मंदिर निर्माण को नहीं रोक सकती

तमाम विपक्षी दलों को साथ आने के लिए किया आमंत्रित

आपको बता दें कि उमा भारती ने राम मंदिर को आस्था का नहीं बल्कि जमीन का विवाद है। उन्होंने कहा कि अयोध्या भसगवान राम की जन्मस्थली है। इसलिए इस मामले का समाधान अदालत की बजाए सभी पक्षों को एक साथ मिलकर करना चाहिए। इस बाबत भारती ने राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, बीएसपी प्रमुख मायावती और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी सहित सभी राजनीतिक नेताओं से इसका समर्थन करने का आग्रह किया। आगे उन्होंने कहा कि हमें सभी राजनैतिक दलों के सहयोग की आवश्कता है। उन्होंने दोहराया कि सभी पार्टियों को इस मुद्दे पर एकजुट होना होगा। 1990 के दशक में राम जन्मभूमि आंदोलन में हिस्सा ले चुकीं उमा भारती ने कहा कि वे राम मंदिर निर्माण को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो