scriptइनक्रेडिबल इंडिया 2 का चेहरा बन सकती हैं एंजेलिना जॉली, बढ़ेंगे रोजगार | hollywood star may become brand ambassador incredible india | Patrika News

इनक्रेडिबल इंडिया 2 का चेहरा बन सकती हैं एंजेलिना जॉली, बढ़ेंगे रोजगार

Published: Jan 13, 2018 05:14:13 pm

Submitted by:

MUKESH BHUSHAN

इनक्रेडिबल इंडिया 2 कैम्पेन के ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर रिचर्ड गेर, जूलिया राबर्ट्स और एंजेलिना जॉली जैसे सितारों के नाम पर विचार किया जा सकता है।

India Tourism

नई दिल्ली। विदेशी यात्रियों को भारत के लिए अधिक से अधिक आकर्षित करने के लिए भारत सरकार किसी हॉलीवुड स्टार को चेहरा बनाने की सोच रही है। केद्रीय मंत्री के. जे. अल्फांस का कहना है कि इनक्रेडिबल इंडिया 2 कैम्पेन के ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर रिचर्ड गेर, जूलिया राबर्ट्स और एंजेलिना जॉली जैसे सितारों के नाम पर विचार किया जा सकता है। इस कैंपेन में इस बार पूर्वोत्तर भारत, राजस्थान और बुद्धिस्ट क्षेत्रों पर ज्यादा जोर रहेगा।

हॉलीवुड सितारों की वैश्विक अपील को भुनाने की कोशिश
केंद्रीय मंत्री अल्फांस के मुताबिक इस वर्ष इनक्रेड्रिबल इंडिया 2 कैंपेन शुरू किया जाएगा और उसके चेहरे के रूप में किसी हॉलीवुड सितारे का चयन किया जाएगा। अल्फांस के मुताबिक अभी तक किसी सितारे के नाम पर सहमति नहीं बन सकी है। हॉलीवुड सितारे को इस कैंपेन का चेहरा बनाने के पीछे एक वजह है कि हॉलीवुड सितारों के फैन पूरी दुनिया में फैले हुए हैं और उनके द्वारा किए जा रहे किसी विज्ञापन की अपील वैश्विक होती है। टूरिज्म मिनिस्ट्री का लक्ष्य है कि अगले पांच वर्षों में भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या वर्तमान 1 करोड़ 44 लाख से बढ़ाकर करीब 4 करोड़ तक हो जाए।

विदेशों से पहले भारतीय स्थलों को घूमने की अपील
टूरिज्म मिनिस्ट्री के अनुसार करीब 2 करोड़ 20 लाख लोग विदेशी पर्यटन पर जाते हैं। अल्फांस का इस पर कहना है कि वो विदेश जाने वाले भारतीय पर्यटकों को रोक नहीं रहे,लेकिन उन्हें भारतीय दर्शनीय स्थलों को भी देखना चाहिए। अल्फांस एनआरआई भारतीयों से एक शिकायत है कि वो लोग भी भारत भ्रमण नहीं करते हैं।

10 करोड़ लोगों को मिलेगा रोजगार
टूरिज्म मंत्रालय के अनुसार टूरि़ज्म के विस्तार से न सिर्फ विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ेगा बल्कि रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। मंत्रालय को उम्मीद है कि वह सिर्फ टूरिज्म सेक्टर से ही करीब 10 करोड़ लोगों को रोजगार उपलब्ध करा देंगे।

आमिर, अमिताभ और प्रियंका भी रह चुके हैं ब्रांड एंबेसडर
इससे पहले बॉलीवुड सितारे इस कैम्पेन का चेहरा बने हुए थे। इंडियन टूरिज्म कैम्पेन को आमिर खान , अमिताभ बच्चन और प्रियंका चोपड़ा ने इंडोर्स किया था। आमिर खान इस कैम्पेन के चेहरे के रूप में करीब एक दशक तक जुड़े रहे। आमिर खान के बाद अमिताभ बच्चन और प्रियंका चोपड़ा को थोड़े समय के लिया इसका चेहरा बनाया गया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो