scriptगृहमंत्री Amit Shah ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर किया याद, ट्विटर पर तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात | Home Minister Amit Shah Tribute to Bhagat Singh Birth Anniversary | Patrika News

गृहमंत्री Amit Shah ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर किया याद, ट्विटर पर तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात

locationनई दिल्लीPublished: Sep 28, 2020 02:04:08 pm

शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर पूरा देश करना उन्हें याद
गृहमंत्री Amit Shah ने कहा- आपके परिवर्तनकारी विचारोंने स्वतंत्रा संग्राम को दी नई दिशा
भगत सिंह ने अपनी सोच और मजबूत इरादों से अंग्रेजी हुकूमत को हिला दिया था

Home Minister Amit Shah

शहीद भगत सिंह की जयंती पर अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। देश को आजाद कराने में वैसे तो लाखों लोगों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। लेकिन इनमें कुछ ऐसे थे जिन्होंने देशभर में आजादी की अलख जगाई। इन्हीं में से एक थे शहीद-ए-आजम भगत सिंह। सोमवार को 28 सितंबर को उनकी जयंती है। इस मौके पर देशभर की जानी-मानी हस्तियों ने भगत सिंह को नमन किया है। वहीं गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah ) ने शहीद-ए-आजम को ट्वीट के जरिए सलाम किया है।
अपनी सोच और मजबूत इरादों से अंग्रेजी हुकूमत को हिला देने वाले नौजवान क्रांतिकारी भगत सिंह को पूरा देश याद कर रहा है। अमित शाह के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी शहादत को सलाम किया और श्रद्धांजलि दी।
कोरोना संकट के बीच केजरीवाल सरकार ने वापस लिया अपना ही आदेश, जानें क्या होगा बदलाव

https://twitter.com/AmitShah/status/1310390941908230146?ref_src=twsrc%5Etfw
भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और गृहमंत्री अमित शाह ने शहीद भगत सिंह को उनकी जयंती के मौके पर याद किया है। शाह ने तस्वीर के साथ ट्वीट कर लिखा है कि – अपने परिवर्तनकारी विचारों व अद्वितीय त्याग से स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा देने वाले और देश के युवाओं में स्वाधीनता के संकल्प को जागृत करने वाले शहीद भगत सिंह जी के चरणों में कोटि-कोटि वंदन।
शाह ने आगे लिखा कि भगत सिंह जी युगों-युगों तक हम सभी देशवासियों के प्रेरणा के अक्षुण स्त्रोत रहेंगे।

https://twitter.com/narendramodi/status/1310414643244879873?ref_src=twsrc%5Etfw
देवेंद्र फडणवीस और संजय राउत की मुलाकात के बाद महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज, शरद पवार ने उठाया ये कदम
पीएम मोदी- युगो-युगों तक प्रेरित करेगी गौरव गाथा

आपको बता दें कि अमित शाह से पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शहीद-ए-आजम को याद किया। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा- मां भारती के वीर सपूत अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। वीरता और पराक्रम की उनकी गाथा देशवासियों को युगों-युगों तक प्रेरित करती रहेगी।
आपको बता दें कि भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर, 1907 को पंजाब के लायलपुर में हुआ था। जो बंटवारे के बाद पाकिस्तान के हिस्से वाले पंजाब में है। भगत सिंह ने बहुत छोटी उम्र में देश से अपनी लौ लगा ली थी। वो ऐसे क्रांतिकारियों में से एक रहे, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत को पूरी तरह हिला कर रख दिया।
यही नहीं अंग्रेजों को अपने आगे झुकने पर मजबूर भी किया। भगत सिंह ने आजादी को लेकर पूरे देश के नौ जवानों में जोश भरा। जेल से बाहर रहे तब अंग्रेजों की गुलामी को कुबूल नहीं किया और जेल के अंदर भी उन्होंने लोगों तक आजादी की आवाज को बुलंद किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो