script

‘शॉट गन’ को जान का खतरा, अचानक बढ़ाई गई सुरक्षा, दो राज्यो में 11-11 जवान रहेंगे साथ

locationनई दिल्लीPublished: Jul 13, 2018 01:54:14 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

शत्रुघ्न सिन्हा की अचानक सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Shatrughan Sinha

‘शॉट गन’ को जान का खतरा, अचानक बढ़ा गई सुरक्षा, दो राज्यो में 11-11 जवान रहेंगे साथ

नई दिल्ली। पीएम मोदी के खिलाफ अक्सर विवादित बयान देकर चर्चा में रहने वाले भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को जान खतरा है। इसलिए, अचानक उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह हम नहीं बल्कि खुफिया एजेंसी ने इसकी जानकारी दी है। जानकारी मिलने के बाद केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने आनन-फानन में सिन्हा की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है।
11-11 जवान रहेंगे शत्रुघ्न सिन्हा के साथ

यहां आपको बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा बिहार के अलावा दिल्ली और मुंबई में भी रहते हैं। मंत्रालय ने खतरों को देखते हुए बिहार और महाराष्ट्र के मुख्य सचिवों को सुरक्षा मुहैया करवाने का निर्देश दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद बिहार पुलिस की खुफिया शाखा ने राज्य के सभी जिलों के डीएम-एसपी को पत्र लिखकर सिन्हा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा
भेजे गए पत्र में कहा गया है कि खुफिया एजेंसी ने शत्रुघ्न सिन्हा पर खतरे की आशंका जताई है। हालांकि, खतरे का इनपुट को लेकर कोई ज्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध कराई गई है। आपको बता दें कि सिन्हा को वाई प्लस कैटगरी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है। इसमें 11 सुरक्षाकर्मी तैनात होते हैं। इनमें दो पीएसओ होते हैं। गौरतलब है कि पिछले साल ही केंद्र सरकार ने कई वीवीआईपी लोगों की सुरक्षा में कटौती की थी। इनमें राजद सुप्रीमो लालू यादव भी शामिल थे। इसके अलावा पिछले साल नवंबर में केंद्र सरकार ने तृणमूल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आने वाले मुकुल रॉय को भी वाई प्लस कैटगरी की सुरक्षा दी थी।
मोदी के खिलाफ जमकर बोलते हैं ‘शत्रु’

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से शत्रुघ्न सिन्हा जमकर मोदी सरकार के खिलाफ बयान दे रहे हैं। सिन्हा ने यहां तक कहा था कि मोदी सरकार ने जो जनता से वायदा किया था, वो आज तक पूरा नहीं हुआ। इसके अलावा शत्रुघ्न सिन्हा ने नोटबंदी का भी जमकर विरोध किया था।

ट्रेंडिंग वीडियो