विविध भारत

गूगल मैप्स पर हुसैन सागर झील का नाम हुआ ‘जय श्री राम सागर’ लोगों ने जताया गुस्सा

गूगल मैप्स पर ये देखकर हैरान रह गए लोग
लोगों ने ट्विटर के जरिए जताया गुस्सा
कंपनी ने एडिट करके नाम सही किया

नई दिल्लीOct 19, 2019 / 09:37 pm

Navyavesh Navrahi

इस तकनीकी युग में भी एक अजीब घटना हुई। जिसमें भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिष्ठित मूर्ति के लिए प्रसिद्ध हैदराबाद की हुसैन सागर झील कई दिनों तक गूगल मैप्स पर ‘जय श्री राम सागर’ के रूप में दिखाई दी। टेक कंपनी की ओर से अब इसे ठीक कर दिया गया है। लोग यह देखकर हैरान हो रहे थे कि हुसैन सागर झील का नाम ‘जय श्री राम सागर’ क्यों दिखाई दे रहा है। इसके खिलाफ लोगों ने अपना गुस्सा ट्विटर पर भी प्रकट किया।
एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि- ‘यह हैदराबाद की हुसैन सागर झील है। अचानक यह ‘जय श्रीराम सागर’ बन गई है और मुझे हैरानी है कि गूगल ने इसे किसी भी प्रकार से एडिट नहीं किया।’
एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘असामाजिक तत्वों ने गूगल मैप्स में हैदराबाद की हुसैन सागर का नाम जय श्री राम सागर कर दिया। इब्राहिम कुली कुतुब शाह ने हुसैन सागर को बनाने का आदेश दिया था और इसे वर्ष 1563 में बनाया गया था।’ इसी तरह की एक घटना में गूगल मैप्स पर फरवरी में शहर के ‘सालारजंग पुल’ का नाम बदलकर ‘छत्रपति शिवाजी ब्रिज’ कर दिया गया था।

Home / Miscellenous India / गूगल मैप्स पर हुसैन सागर झील का नाम हुआ ‘जय श्री राम सागर’ लोगों ने जताया गुस्सा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.