scriptHyderabad Resident Released Snake in GHMC Ward Office at Alwal | Video: शिकायत के बाद भी नहीं पहुंच रहे थे अधिकारी, सांप लेकर नगर निगम दफ्तर पहुंचा शख्स, और फिर... | Patrika News

Video: शिकायत के बाद भी नहीं पहुंच रहे थे अधिकारी, सांप लेकर नगर निगम दफ्तर पहुंचा शख्स, और फिर...

locationनई दिल्लीPublished: Jul 27, 2023 09:58:08 am

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

बीते कुछ दिनों से देश के अलग-अलग राज्यों में हो रही बारिश से सांप-बिच्छू का खतरा बढ़ गया है। इस बीच हैदराबाद से एक रोचक मामला सामने आया है। यहां एक शख्स के घर में सांप घुस आया था। बार-बार शिकायत के बाद भी जब नगर निगम वाले उसे पकड़ने नहीं पहुंचे तो गुस्से में आकर शख्स सांप लेकर नगर निगम के दफ्तर पहुंच गया।

hyderabaसांप लेकर नगर निगम दफ्तर पहुंचा शख्स, और फिर...d_snake_story.jpg
सांप लेकर नगर निगम दफ्तर पहुंचा शख्स, और फिर...

नगर निगम का दफ्तर और दफ्तर के टेबल पर एक जहरीला सांप... सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें यह मंजर नजर आता है। लेकिन इस मंजर के पीछे की जो कहानी है, जो सरकारी विभागों की लापरवाही से आम लोगों को हो रही परेशानी का जीवंत उदाहरण है। दरअसल सरकारी विभाग में बैठे कर्मचारी-अधिकारी आम लोगों की शिकायत पर कितने लापरवाह हैं, इसका एक उदाहरण हैदराबाद से सामने आया है। हैदराबाद में बीते कई दिनों से बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण लोगों के घरों में सांप-बिच्छू का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में एक शख्स के घर में सांप घुस आया था। सांप पकड़ने के लिए उसने कई बार नगर निगम को कहा, लेकिन जब कोई नहीं आया तो अंत में आजिज होकर उस शख्स ने खुद से सांप को पकड़ा और उसे लेकर नगर निगम के दफ्तर पहुंच गया।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.