विविध भारत

COVID-19: ICMR का वैज्ञानिक निकला कोरोना पॉजिटिव, दो दिनों के लिए कर्मचारियों को WFH का आदेश

COVID-19: ICMR का वैज्ञानिक कोरोना पॉजिटिव
दो हफ्ते पहले Mumbai से लौटे थे वैज्ञानिक
ICMR बिल्डिंग को किया जाएगा सेनेटाइज ( Sanitised )

Jun 01, 2020 / 12:28 pm

Kaushlendra Pathak

ICMR का वैज्ञानिक निकला कोरोना पॉजिटिव।

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस ( coronavirus ) का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। इस महामारी को रोकने और उसकी चेन को तोड़ने के लिए देश में लॉकडाउन ( Lockdown ) लागू है। इसके बावजूद कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। वहीं, अब COVID-19 ने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) में भी दस्तक दे दी है। ICMR का एक वैज्ञानिक कोरोना पॉजिटिव ( corona Positive ) पाया गया है। इस खबर से हड़कंप मच गया है। वहीं, अब पूरी बिल्डिंग को सेनेटाइज ( Sanitised ) करने का आदेश दिया गया है।
दो हफ्ते पहले मुंबई से आए थे

जानकारी के मुताबिक, ICMR के जो वैज्ञानिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं वो दो हफ्ते पहले ही मुंबई से आए थे। बताया जा रहा है कि पिछले हफ्ते एक मीटिंग हुई थी, जिसमें ICMR के निदेशक जनरल डॉक्टर बलराम भार्गव, नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर विनोद पॉल, एपिडेमियोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रमुख डॉक्टर गंगाखेदकर और COVID-19 पीड़ित डॉक्टर भी मौजूद थे। लिहाजा, इन सब पर भी संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
दो दिनों के लिए WFH का आदेश

वहीं, वैज्ञानिक के कोरोना पॉजिटिव ( ICMR Scientist Tests Positive In Delhi ) पाए जाने के बाद ICMR ने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्राम होम ( WFH ) का आदेश दिया है। बताया जा रहा है कि सभी कर्मचारी अगले दो दिन घर से ही काम करेंगे। केवल, COVID-19 टीम के जो सदस्य हैं वही ऑफिस आएंगे। बांकी सभी स्टाफ को घर से काम करने का आदेश दिया गया है। वहीं, ICMR की पूरी बिल्डिंग को सेनेटाइज करने का आदेश दिया गया है। इधर, ICMR ने इस मामले को लेकर अपने सभी कर्मचारियों को मैसेज कर दिया है।
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के आंकड़े

गौरतलब है कि देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को दिल्ली में कोरोना के 1295 नए कोरोना के सामने आए हैं, जबकि 13 मरीजों की मौत हुई है। आलम ये है कि दिल्ली COVID-19 का आंकड़ा 20 हजार के करीब पहुंच गया है, जबकि 473 लोगों की मौत हो चुकी है। जिस तरह से दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, उसने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। वहीं, दिल्ली सरकार पर कोरोना के आंकड़े छिपाने के भी आरोप लग रहे हैं।

Home / Miscellenous India / COVID-19: ICMR का वैज्ञानिक निकला कोरोना पॉजिटिव, दो दिनों के लिए कर्मचारियों को WFH का आदेश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.