scriptअगले 2 दिन हिमाचल प्रदेश के लिए नहीं रहने वाले अच्छे, तेज बारिश और तूफान की हुई भविष्यवाणी | IMD says next 2 days heavy rainfall and thunderstorm in Himachal | Patrika News

अगले 2 दिन हिमाचल प्रदेश के लिए नहीं रहने वाले अच्छे, तेज बारिश और तूफान की हुई भविष्यवाणी

Published: Jun 14, 2018 01:37:34 pm

Submitted by:

Krishan

अगले 2-3 दिन तक प्रदेश में भारी बारिश होने के आसार हैं, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से तो राहत मिलेगी, लेकिन तूफान लोगों की मुश्किल बढ़ाएगा।

Heavy Rainfall in Himachal

Heavy Rainfall in Himachal

शिमला। इस समय नॉर्थ ईस्ट और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। मानसून ने यहां दस्तक दे दी है। हालांकि उत्तर-भारत के कई इलाके अभी भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं, लेकिन बहुत जल्द उत्तर-भारत के लोगों को भी गर्मी से राहत मिल सकती है। इस बीच मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में भी मानसून के आने की भविष्यवाणी कर दी है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है।
अगले दो दिन हिमाचल में तेज आंधी और बारिश की आशंका
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश और तूफाने आने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 16 और 17 जून को मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ-साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पूरे प्रदेश में 19 जून तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। बुधवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
इन इलाकों में भीषण गर्मी से बेहाल हैं लोग
जून के महीने में हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में गर्मी से बुरा हाल है। बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 43.4, बिलासपुर में 39.4, कांगड़ा में 39.0, हमीरपुर में 38.4, चंबा में 38 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सोलन में 33.2, शिमला में 28.1, कल्पा में 25.2 और धर्मशाला में 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उधर, प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से नॉर्थ ईस्ट और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। त्रिपुरा में तो पिछले 24 घंटे के अंदर 4 लोगों की जान चली गई है। वहीं मिजोरम और मणिपुर में भी बारिश से बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। 2000 से ज्यादा परिवार यहां बेघर हो गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो