गुजरात के अहमदाबाद शहर के इस स्कूल का नाम ‘अंध कन्या प्रकाश गृह’ है। यह स्कूल 1954 में खुला था। इस स्कूल का मकसद विकलांग लड़कियों को शिक्षा देने के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर भी बनाना है। ऐसा कहते हैं कि जब इस स्कूल की शुरुआत हुई तो यहां केवल 4 ही लड़कियां पढ़ती थी। लेकिन धीरे-धीरे इसकी संख्या में बढ़ोतरी हुई। आज यहां लड़कियों की काफी संख्या कुछ करने का जुनून लेकर पढ़ रही हैं। स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियां पढ़ाई के साथ-साथ चिक्की, दिवाली के दीये और दूसरे हाथ से बने प्रोडक्ट भी बनाती हैं। जिससे मार्केट से उन्हें पैसे भी मिलते हैं। इसके अलावा इन लड़कियों की शिक्षा पूरा होने के बाद अंध कन्या प्रकाश गृह ही इनके योग्य कोई लड़का ढूढ़कर इनकी शादी भी कराती हैं। यहां पढ़ाई करने वाली लड़कियों का टैलेंट देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। ये लड़कियां अंग्रेजी फर्राटेदार बोलती हैं। इसके साथ ही वह खुद को आम लड़कियों की तरह ही हर कॉम्पिटिशन के लिए खुद को तैयार करती हैं।