scriptIndia-China dispute: पैंगोंग झील के फिंगर 4 क्षेत्र को खाली कर रही चीनी सेना | India-China dispute: Chinese army evacuating Finger 4 area of ​​Pangong lake | Patrika News

India-China dispute: पैंगोंग झील के फिंगर 4 क्षेत्र को खाली कर रही चीनी सेना

locationनई दिल्लीPublished: Feb 15, 2021 09:57:46 pm

Submitted by:

Mohit sharma

PLA ने पैंगोंग झील के उत्तरी तट पर फिंगर 4 क्षेत्र को खाली करना शुरू कर दिया है
PLA ने वास्तविक नियंत्रण रेखा ( LAC ) पर यथास्थिति में बदलाव किया था

India-China dispute: पैंगोंग झील के फिंगर 4 क्षेत्र को खाली कर रही चीनी सेना

India-China dispute: पैंगोंग झील के फिंगर 4 क्षेत्र को खाली कर रही चीनी सेना

नई दिल्ली। चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ( PLA ) ने आखिरकार पैंगोंग झील के उत्तरी तट पर फिंगर 4 क्षेत्र को खाली करना शुरू कर दिया है, जिस पर उसने पिछले साल कब्जा कर लिया था और वास्तविक नियंत्रण रेखा ( LAC ) पर यथास्थिति में बदलाव किया था। अब चीनी सैनिक अपने हटे रहने के लिए बनाए गए शेल्टर (आश्रय) को नष्ट कर रहे हैं और अन्य संरचनाओं को भी हटा रहे हैं, जो उन्होंने कब्जे के दौरान स्थापित की थी। यह भारत और चीन के बीच LAC के पास कई बिंदुओं पर चल रहे गतिरोध को खत्म करने के लिए सैनिकों के पीछे हटने संबंधी समझौते के अनुसार हो रहा है।

LPG Gas Cylinder: सस्ता गैस सिलेंडर लेना है तो जानिए बुकिंग का यह तरीका, मिलेगी इतने रुपए की छूट

समझौते में कहा गया है कि चीनी सैनिक फिंगर 8 पर वापस चले जाएंगे और भारतीय सेना पैंगोंग झील के उत्तरी तट के फिंगर 2 और 3 के बीच धन सिंह थापा पोस्ट पर वापस आ जाएगी। इसके अलावा, पारंपरिक क्षेत्रों में गश्त सहित सैन्य गतिविधियों पर एक अस्थायी रोक होगी। झील में पास स्थित पर्वत को कई सैन्य टुकड़ियों में विभाजित किया गया है, जिसे फिंगर्स कहा जाता है। झील के उत्तरी किनारे को आठ फिंगर्स में बांटा गया है। भारत ने फिंगर 8 तक अपने क्षेत्र का दावा किया है और चीन फिंगर 4 तक अपने दावों पर अड़ा है। यही वजह है कि दोनों देशों की सेना कई बार इन क्षेत्रों में आमने-सामने आ जाती है और पिछले कुछ महीनों से तो दोनों सेनाएं कई स्थानों पर आमने-सामनेकी स्थिति में बनी हुई है।

गाड़ी चलाते समय ऐसे न करें Google map का यूज, भरना पड़ सकता है भारी जुर्माना

झील के उत्तरी तट पर आठ किलोमीटर की दूरी पर फिंगर 4 और फिंगर 8 के बीच दो सेनाओं के बीच नियमित रूप से आमने-सामने वाली स्थिति बनती आई है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि फिंगर 4 क्षेत्र में सैनिकों की संख्या में काफी कमी हो गई है। अधिकारी ने यह भी कहा कि पीएलए अपनी नौकाओं को झील से निकाल रहा है। चीन ने एलएसी पर यथास्थिति को बदलने के लिए फिंगर 4 पर और झील के दक्षिणी क्षेत्र में सेना के साथ अन्य सुविधाओं में इजाफा किया था। झील के पास फिंगर 8 क्षेत्र से परे नावों को तैनात किया गया था। एक बार जब सैनिकों की वापसी सुनिश्चित हो जाएगी, तब दोनों पक्षों की ओर से गश्त फिर से शुरू की जाएगी।

क्या राजनीतिक दलों की किसान पंचायत से खुश नहीं राकेश टिकैत? प्रियंका की महापंचायत पर बोली यह बात

इसके अलावा भारतीय और चीनी सेना झील के दक्षिणी किनारे से भी पीछे हटने लगी है, जहां दोनों देशों के जवान आमने-सामने थे। यही नहीं, झील के दक्षिणी तट पर तैनात किए गए टैंक भी दोनों देशों की सेनाओं द्वारा वापस बुला लिए गए हैं। भारत और चीनी सेना वास्तविक नियंत्रण रेखा पर लगभग 10 महीने से आमने-सामने है और दोनों देश फिलहाल गतिरोध को समाप्त करने के लिए कदम उठा रहे हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zbqbq
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो