विविध भारत

भारत ने पाक उच्चायोग के अधिकारियों को किया तलब, इस काम से दूर रहने की दी सख्त चेतावनी

भारत के खिलाफ आतंकियों इस्तेमाल से रहे दूर पाकिस्तान।
ऐसा न करने पर पाक के खिलाफ भारत कर सकता है जवाबी कार्रवाई।

Nov 21, 2020 / 02:10 pm

Dhirendra

भारत के खिलाफ आतंकियों इस्तेमाल से रहे दूर पाकिस्तान।

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन जारी है। पाक सेना द्वारा भारतीय हितों के खिलाफ आतंकियों के इस्तेमाल की घटनाएं भी सामने आई हैं। खासकर नगरोटा में चार आतंकियों के मारे जाने और कई सबूत सामने आने बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाक उच्चायोग के अधिकारियों को आज तलब किया। पाक उच्चायोग के अधिकारियों के पहुंचने के बाद एमईए के अधिकारियों ने आतंकी हमले के प्रयास पर पाकिस्तान के खिलाफ कड़े रुख का इजहार किया।
https://twitter.com/ANI/status/1330056734715629568?ref_src=twsrc%5Etfw
इस बात की दी चेतावनी

भारत ने चेतावनी भरे लहजे में पाकिस्तान से साफ कर दिया है कि वो सीजफायर का उल्ल्ंघन और आतंकियों का इस्तेमाल भारत के खिलाफ करने से बाज आए। ऐसा न करने पर भारत जवाबी कार्रवाई कर सकता है। इतना ही नहीं विदेश मंत्रालय ने आतंकवादियों की भारत में घुसपैठ कराने और आतंकी समूहों को समर्थन देने की अपनी नीति से दूर रहने की पाकिस्तान को हिदायत दी है।

Home / Miscellenous India / भारत ने पाक उच्चायोग के अधिकारियों को किया तलब, इस काम से दूर रहने की दी सख्त चेतावनी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.