scriptप्रशांत महासागर में भारत, अमरीका, जापान ने शुरू किया त्रिपक्षीय सैन्य अभ्यास | India, US, Japan begin trilateral military exercise in Pacific Ocean | Patrika News

प्रशांत महासागर में भारत, अमरीका, जापान ने शुरू किया त्रिपक्षीय सैन्य अभ्यास

Published: Sep 26, 2019 05:13:15 pm

Submitted by:

Mohit sharma

भारत, अमरीका और जापान ने गुरुवार को त्रिपक्षीय समुद्रीय अभ्यास शुरू
प्रशांत महासागर में ‘मालाबार 2019’ अभ्यास में भारतीय नौसेना के दो जहाज शामिल
इस त्रिपक्षीय सैन्य अभ्यास का समापन चार अक्टूबर को होगा।

g6.png

नई दिल्ली। भारत, अमरीका और जापान ने गुरुवार को प्रशांत महासागर में ‘मालाबार 2019’ त्रिपक्षीय समुद्रीय अभ्यास शुरू किया।

इस अभ्यास में भारतीय नौसेना के दो जहाज शामिल किए गए हैं। इस त्रिपक्षीय सैन्य अभ्यास का समापन चार अक्टूबर को होगा।

भूकंप के झटकों से फिर हिल उठा जम्मू-कश्मीर, लोगों में मचा अफरा—तफरी

 

g.png

रक्षा सूत्रों ने बताया कि स्वदेश में विकसित आईएनएस सहयाद्रि, आईएनएस किल्टन को सैन्य अभ्यास में शामिल किया गया है।

सहयाद्रि बहूद्देशीय मिसाइल से युक्त जंगी जहाज है, जबकि किल्टन एक पनडुब्बी-रोधी हथियार से युक्त लड़ाकू पोत है।

पूर्वी बेड़े की कमान संभाल रहे फ्लैग ऑफिसर व भारतीय नौसेना के रियर एडमिरल सूरज बेरी के नेतृत्व में दोनों जंगी जहाज जापान के सासेबो जाएंगे जहां सैन्य अभ्यास किया जाएगा।

चंद्रयान-2: इसरो चीफ के सिवन का बयान— बेहद सटीक तरीके से काम कर रहा आर्बिटर

 

g3.png

इसके अलावा, लंबी दूरी से समुद्र की निगरानी करने वाला पी-8-आई विमान को भी सैन्य अभ्यास के लिए जापान भेजा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि अमेरिकी नौसेना का प्रतिनिधित्व लॉस एजेंल्स का हमलावर यूएसएस मैक कैंपबेल पनडुब्बी कर रहा है और लंबी दूरी से समुद्र की निगरानी करने वाला विमान पी-8-ए को भी शामिल किया गया।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के खिलाफ शिकायत दर्ज, दरोगा को धमकाने का आरोप

g1.png

जापान का मेरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स इजुमो क्लास हेलीकॉप्टर डिस्ट्रॉयर जेएस कागा, गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर जेएस सैमिडेयर और चोउकाई के साथ-साथ लंबी दूरी से समुद्र की निगरानी करने वाला विमान पी-1 के साथ इस अभ्यास में हिस्सा ले रहा है।

g2.png
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो