scriptइसरो फिर करेगा कमाल, अंतिरक्ष में मानव मिशन भेजने वाला चौथा देश बनेगा भारत | India will send manned spacecraft into space by 2022 says Modi | Patrika News

इसरो फिर करेगा कमाल, अंतिरक्ष में मानव मिशन भेजने वाला चौथा देश बनेगा भारत

Published: Aug 15, 2018 01:52:12 pm

Submitted by:

Chandra Prakash

2022 तक 75वें स्वतंत्रता साल पर भारत अंतरिक्ष में एक मानव मिशन भेजने की योजना बना रहा है। पीएम मोदी ने लाल किले से ऐलान किया कि ये अंतरिक्ष यान पूरी तरह स्वेदशी होगा।

isro

इसरो फिर करेगा कमाल, अंतिरक्ष में मानव मिशन भेजने वाला चौथा देश बनेगा भारत

नई दिल्ली: 2022 तक भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा जिन्होंने अंतरिक्ष में मानव मिशन भेजे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से अपने संबोधन में घोषणा की है कि आजादी के 75वें वर्ष में हम मानव मिशन भेजेंगे। इससे पहले सोवियत यूनियन, अमरीका और चीन अपने एस्ट्रोनॉट को खुद के यान में अंतरिक्ष भेज चुके हैं और आने वाले वर्षों में भारत ये कमाल करने वाला चौथा देश होगा।

75वें स्वतंत्रता दिवस पर अंतिरक्ष में होंगे हम

प्रधानमंत्री मोदी कहा कि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में हमारा और हमारे वैज्ञानिकों का एक सपना है और मुझे यह घोषणा करने में प्रसन्नता हो रही है कि वर्ष 2022 तक 75वें स्वतंत्रता साल पर हम अंतरिक्ष में एक मानव मिशन भेजने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम वर्ष 2022 या उससे पहले अंतरिक्ष में भारतीय को पहुंचाएंगे। वो भी पूरी तरह मेड इन इंडिया होगा।

यह भी पढ़ें

लाल किले से बोले पीएम मोदी, कश्मीर में गोली नहीं गले लगाएंगे, अपनाएंगे अटल फॉर्मूला

इसरो ने बढ़ाया भारत का मान: पीएम मोदी

अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों ने हमें गौरवान्वित किया है। उन्होंने 100 से अधिक उपग्रहों को लॉन्च किया। उन्होंने मंगल मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया।

दुनिया का चौथा देश होगा भारत

पहली बार सोवियत यूनियन ने 57 साल पहले अप्रैल,1961 में अपने वैज्ञानिक अंतरिक्ष में भेजे थे। यूरी गानरिन अंतरिक्ष की सैर करने वाले पहले व्यक्ति बने थे। दूसरी बार अमरीका ने मई 1961 में ही अमरीका ने एलन शेफर्ड को भेजा। वहीं 2003 में चीन में अपने एक वैज्ञानिक को अंतरिक्ष भेजा था। अब 19 साल बाद पीएम मोदी की घोषणा के बाद अगर 2022 में भारत अंतरिक्ष में मानव मिशन भेजता है तो वह ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो