विविध भारत

मैसूर में वायुसेना के MI-17 हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी बड़ा कारण

कर्नाटक के मैसूर में वायु सेना के रूद्ब-१७ हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है. हेलीकॉप्टर की लैंडिंग तकनीकी खराबी के कारण हुई है.

नई दिल्लीOct 02, 2019 / 08:45 pm

धीरज शर्मा

नई दिल्ली। देश के दक्षिण राज्य से बड़ी खबर सामने आ रही है। कर्नाटक के मैसूर में भारतीय वायुसेना के MI 17 विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है। जैसे ही ये खबर सामने आई हड़कंप मच गया। भारतीय वायुसेना के एमआई 17 हेलिकॉप्टर ने मैसूरू के लिए उड़ान भरी लेकिन अचानक इसमें तकनीकी खामी सामने आ गई। बस फिर क्या था आनन फानन में विमान की आपातकालीन लैंडिंग करवाई गई।
इसकी तकनीकी खामी के कारण कर्नाटका के मांड्या में आपात लैंडिंग के बाद से ही विमान समेत आस-पास के इलाके में हलचल बढ़ गई।

बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और विमान को आस-पास भीड़ जमा हो गई। किसी समझ में यह नहीं आ रहा था कि ऐसी क्या समस्या आ गई जो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई।
आरएसएस को लेकर सोनिया गांधी ने खोला बड़ा राज, इतने सालों बाद बताई बड़ी बात

लैंडिंग बुधवार को दोपहर के साढ़े 12 बजे हुई। एक रक्षा प्रवक्ता के मुताबिक ने मैसूरू दसारा पहुंचना था। लेकिन इसके पहले ही ये हादसा हो गया।
एमआई17 के क्रू ने हेलिकॉप्टर में एक तकनीकी खामी को देखा। मानक संचालन प्रक्रियाओं के मुताबिक उन्होंने एहतियातन विमान की आपात लैंडिंग की।

जल्द रेक्टिफिकेशन (सुधार) पार्टी आएगी और इस खामी को दूर कर देगी। मांड्या पुलिस के मुताबिक घटना में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
मांड्या पुलिस ने कहा, ‘आपात लैंडिंग दोपहर साढ़े 12 बजे मांड्या जिले के श्रीरंगापटना तालुका में हुई।

Home / Miscellenous India / मैसूर में वायुसेना के MI-17 हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी बड़ा कारण

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.