दिल्ली के जनकपुरी स्थित होटल पिकाडिली में हुई इस परीक्षा के सफल छात्रों को ग्रैंड फिनाले में भाग लेने का मौका मिलेगा। इसका आयोजन इसी महीने की 29 तारीख को मुंबई में होगा। ग्रैंड फिनाले में प्रथम तीन स्थान पर आने वाले छात्रों को राव अकादमी की ओर से दस लाख, सात लाख और पांच लाख का ईनाम दिया जाएगा। साथ ही इन छात्रों की आगे की तैयारी में अकदामी उनका साथ देगी।
इंडियन बेस्ट स्टूडेंट कॉन्टेस्ट 2017 का उद्देश्य देश के हर कोने से सबसे बेहतरीन छात्रों की खोज करना है। इस अभियान के पहले चरण में देश भर के एक लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। इसके बाद स्टेज 01 में दिल्ली में 20 हजार छात्रों ने अभियान में शिरकत की। स्टेज 2 में हाल ही में 300 छात्रों ने हिस्सा लिया। अब इस चरण से आगे ग्रैंड फिनाले होगा, जो मुंबई में 29 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।