विविध भारत

गुजरात के तट पर पकड़ी गई पाकिस्तानी नाव, 9 लोग थे सवार

जवाबी कार्रवाई में पीओके में की गई सर्जिकल स्ट्राइक के चलते पूरा देश अलर्ट पर है

Oct 02, 2016 / 03:19 pm

अमनप्रीत कौर

Pakistani boat

अहमदाबाद। पिछले कुछ दिनों में भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते और भी संवेदनशील हो गए हैं। जहां एक तरफ भारतीय सेना ने कश्मीर से लेकर गुजरात बॉर्डर तक सुरक्षा कड़ी कर रखी है, वहीं गुजरात के समुद्री तट पर रविवार को पाकिस्तानी बोट पड़की गई। बोट पर 9 लोग सवार थे, जिन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है।

इंडियन कोस्ट गार्ड के शिप समुद्र पावाक की नजर इस बोट पर पड़ी। गौरतलब है कि 18 सितंबर पर उरी पर आतंकी हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में पीओके में की गई सर्जिकल स्ट्राइक के चलते पूरा देश अलर्ट पर है। इंटेलिजेंस एजेंसी ने इनपुट दिया है कि मुंबई और दिल्ली में आतंकी हमले हो सकते हैं।

डिफेंस स्पोक्सपर्सन विंग कमांडर अभिषेक मतिमान ने बताया कि रविवार की सुबह करीब दस बजे कोस्ट गार्ड ने सबसे पहले पोरबंदर में एक बोट को देखा। शुरुआती जांच से पता चला कि पकड़े गए सभी पाकिस्तानी मछुआरे हैं। इन्हें पूछताछ के लिए पोरबंदर लाया गया है।

इससे पहले, बीते शुक्रवार को मुंबई से 50 समुद्री मील दूर अरब सागर में एक नाव में 10 संदिग्धों को देखे जाने की खबर आई थी। मछुआरों ने तटरक्षक ऑफिशियल्स को इसकी जानकारी दी थी। मछुआरों ने बताया था कि नाव में सवार लोगों ने उनसे मुंबई का रास्ता पूछा था। बता दें कि उड़ी टेरर अटैक के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान और उसके समर्थित आतंकी संगठनों के पलटवार की आशंका है। इसके चलते केंद्र सरकार ने पाकिस्तान बॉर्डर से सटे गुजरात, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के अलावा दिल्ली और मुंबई में हाई अलर्ट जारी कर रखा है। राज्य सरकारों से सेंसिटिव जगहों और बाजारों पर सिक्युरिटी कड़ी करने को कहा गया है।

Home / Miscellenous India / गुजरात के तट पर पकड़ी गई पाकिस्तानी नाव, 9 लोग थे सवार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.