scriptVideo: मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर ‘बीटिंग द रिट्रीट’ की रिहर्सल में दिखा नौसेना का दम | indian navy rehearses for beating the retreat mumbai | Patrika News

Video: मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर ‘बीटिंग द रिट्रीट’ की रिहर्सल में दिखा नौसेना का दम

locationनई दिल्लीPublished: Dec 03, 2018 09:15:12 am

Video: मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर ‘बीटिंग द रिट्रीट’ की रिहर्सल में दिखा नौसेना का दम

get way  of india

Video: मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर ‘बीटिंग द रिट्रीट’ की रिहर्सल में दिखा नौसेना का दम

नई दिल्ली। नौसेना दिवस से पहले सेना ने ‘बीटिंग द रिट्रीट’ अभ्यास का आयोजन किया। अलग-अलग त्योहारों और अवसरों पर रंगों की रोशनी से सराबोर होने वाले गेटवे ऑफ इंडिया की खूबसूरती में एक बार फिर नौसेना के भव्य समारोह ने चार चांद लगा दिए। सेना के जवानों ने इस दौरान अपना दम दिखाया तो हर किसी ने तालियां बजाकर उनकी हौसला अफजाई की।
https://twitter.com/ANI/status/1069408598965444608?ref_src=twsrc%5Etfw
आपको बता दें कि हर वर्ष 4 दिसंबर को मनाए जाने वाले नौसेना दिवस से पूर्व सेना ने गेटवे ऑफ इंडिया के सामने ‘बीटिंग द रिट्रीट’ के लिए अभ्यास का आयोजन किया। दरअसल भारत-पाकिस्तान के बीच हुए 1971 के युद्ध में भारत की जीत का जश्न मनाने के लिए हर वर्ष 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है। नौसेना दिवस मनाया जाने से एक दिन पहले सेना की ओर से ‘बीटिंग द रिट्रीट’ के लिए अभ्यास का आयोजन किया जाता है। इसी कार्यक्रम के जरिये सेना ने गेटवे ऑफ इंडिया की खूबसूरती में चार जांद लगा दिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो